{"_id":"68a23d30269e88f9050b3190","slug":"vedant-became-the-winner-of-under-17-mens-singles-badminton-rohtak-news-c-17-roh1020-710288-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंडर-17 पुरुष एकल बैडमिंटन के विजेता बने वेदांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंडर-17 पुरुष एकल बैडमिंटन के विजेता बने वेदांत
विज्ञापन
रोहतक के सेक्टर-6 स्थित अकादमी में हरियाणा राज्य सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता प्रत
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। 58वीं हरियाणा राज्य सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें अंडर-17 पुरुष एकल के बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के वेदांत विजेता बने और अंडर-17 महिला एकल में सोनीपत की अक्षिता ने गुरुग्राम की अद्विका वर्मा को हराया। अंडर-15 पुरुष एकल में गुरुग्राम के आर्यन ने रोहतक के जयवर्धन को हराया।
सेक्टर-6 स्थित एक अकादमी में चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह उपस्थिति रहे।
देवेंद्र सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में हार-जीत से ज्यादा अहम है खेलों में हिस्सा लेना। एचबीए के महासचिव अजय सिंघानिया ने खिलाड़ियों के लिए शुरू किए गए विभिन्न पुरस्कारों और सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रदेश भर से 500 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
मेजबान डीबीए के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में प्रदेश भर से करीब 500 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों के फाइनल मैचों में खिलाड़ियों ने जोश दिखाते हुए कड़ा मुकाबला किया। मुख्य अतिथियों व पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जतिन व समर्थ ने बाजी मारी
यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-15 पुरुष डबल्स में रोहतक के जतिन कुमार गुरुग्राम के आर्यन और हिसार के समर्थ भारद्वाज ने पंचकूला के जयेश दुग्गल को हराया। अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स में फरीदाबाद के कुशाग्र गांधी व आद्या शर्मा की जोड़ी ने गुरुग्राम के सवीर व नव्या की जोड़ी को हराया।
अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स में रोहतक के वेदांत पाहवा व फरीदाबाद की अनन्या नेगी की जोड़ी ने रोहतक के सुजल व अर्षिता सैनी को पछाड़ा। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स में फरीदाबाद की अद्विका सिंह ने फरीदाबाद की आद्या शर्मा को परास्त किया।
-- -- -- -- -- -
अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में पानीपत का ईशान पराजित
यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में रोहतक के वेदांत पाहवा ने पानीपत के ईशान नांदल को हराया। अंडर-15 गर्ल्स डबल्स में फरीदाबाद की अद्विका सिंह व वैभवी शेखर की जोड़ी ने हिसार की ज्योति व कुरुक्षेत्र की परी पछाड़ा। अंडर-17 गर्ल्स डबल्स में सोनीपत की अक्षिता व झज्जर की जोयल राणा ने हिसार की आराध्या जाखड़ व दित्या की जोड़ी को हराया।