{"_id":"66058c01e151f2aa190d6e97","slug":"vdead-body-of-a-middle-aged-man-found-hanging-from-a-tree-in-the-field-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106463-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेत में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेत में पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव
Thu, 28 Mar 2024 08:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव खरहर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति का खेतों में पेड़ पर शव लटका हुआ मिला। खेत मालिक की नजर पड़ी तो मामला सामने आया और पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में परिजनों ने किसी तरह की शंका नहीं जताई। इसके चलते पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
मृतक की पहचान करीब 61 वर्षीय भूप सिंह के रूप में हुई है। वह गांव खरहर का रहने वाला था और अनाज पिसाई का कार्य करता था। मंगलवार की शाम को वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। बुधवार की सुबह गांव से कुछ दूर मातन के खेत में मौजूद एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। खेत मालिक जब अपनी फसल संभालने आया तो उसकी नजर पेड़ की तरफ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पाकर मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पेड़ से उतारकर शिनाख्त के प्रयास किए। आसपास लोगों से पूछताछ की तो पहचान हो गई। इसके बाद शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम करा दिया गया। चर्चा है कि भूप सिंह मानसिक तनाव में था। संभवत: इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। बाकी असल वजह जांच का विषय है।