फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   vaish college wept women

रो पड़ीं महिला कर्मी, बोलीं- साहब! गोली मार दो पर रोटी मत छीनो

Tue, 15 Dec 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 15 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
vaish college wept women
वैश्य पब्लिक स्कूल में 24 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने सोमवार सुबह स्कूल पर ताला जड़ दिया और हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने किसी भी स्टाफ या बच्चे को अंदर नहीं जाने दिया।

हड़ताल खत्म करवाने पहुंचे एसडीएम और डीएसपी के सामने महिला कर्मियों के आंसू छलक पड़े। कर्मियों ने हाथ जोड़कर कहा- साहब! गोली मार दीजिए, लेकिन रोटी मत छीनिए।
विज्ञापन


नौकरी से हटने के बाद भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। अधिकारियों ने दोपहर 1 बजे आश्वासन देकर बमुश्किल हड़ताल खत्म कराई। अब कर्मचारियों एक चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो डीसी से मिलकर पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें वापस ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो वे फिर से हड़ताल की जाएगी।  
इससे पहले, सोमवार सुबह 7 बजे कॉलेजियम सदस्य अजय गुप्ता के नेतृत्व में हटाए गए कर्मचारी इकट्ठा होकर स्कूल में पहुंच गए।

गुस्साए कर्मचारियों ने स्कूल में ताला लगा दिया और हड़ताल पर बैठ गए। स्कूल में आने वाले बच्चों को समझाकर वापस घर भेज दिया गया। सुबह 10 बजे पहुंचे डीएसपी सुखबीर फौगाट ने कर्मचारियों को समझाया, लेकिन हड़ताली डीसी डी. के. बेहरा को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। मामला बिगड़ता देख एसडीएम दलबीर फौगाट कर्मचारियों के बीच पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि कर्मचारी अपनी चार सदस्यीय कमेटी गठित करें। कमेटी की डीसी से वार्ता कराकर समाधान का प्रयास करेंगे। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने करीब 1 बजे हड़ताल खत्म कर दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो फिर से हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। सीएम विंडो पर भी इसकी शिकायत की गई है।
ये लोग हुए कमेटी में शामिल
एसडीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें कॉलेजियम सदस्य अजय गुप्ता, श्रीनिवास, राजबाला और सुदेश को शामिल किया गया है। कमेटी जल्द ही डीसी से वार्ता करेगी।

धमकी से भी नहीं डरे कर्मचारी
कर्मचारियों ने दो दिन पूर्व ही सोमवार को स्कूल बंद करने की चेतावनी दे दी थी। इस मामले को लेकर कर्मचारियों को लोगों के माध्यम से डराया भी गया था कि यदि हड़ताल की तो लाठीचार्ज भी हो सकता है, लेकिन इस धमकी  के बाद भी कर्मचारी नहीं डरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed