{"_id":"6a234436b5feac7462085374","slug":"urdu-translator-of-kanungo-office-arrested-while-taking-bribe-of-rs-5500-rohtak-news-c-17-roh1019-867736-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कानूनगो कार्यालय का उर्दू अनुवादक 5500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कानूनगो कार्यालय का उर्दू अनुवादक 5500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार दोपहर जमीन के रिकाॅर्ड की कॉपी देने के एवज में उर्दू अनुवादक (डीआईटीएस) खेड़ी सांपला निवासी विपिन को 5500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शनिवार को अदालत में पेश कर जांच टीम रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। ब्यूरो के मुताबिक, गोहाना अड्डा स्थित अशोक नगर, हाल में न्यू विशाल नगर निवासी समीर सिंधु ने शिकायत दी कि उनके पिता दिनेश, चाचा संजय व दादा रणबीर सिंह के नाम गांव पाड़ा में जमीन है।
उनके पास पूर्वजों की ओर से खरीदी गई जमीन का रिकाॅर्ड पूरा नहीं है। 15 मई को उन्होंने सदर कानूनगो कार्यालय की एसके ब्रांच में अर्जी देकर रिकाॅर्ड मांगा। ब्रांच के उर्दू अनुवादक विपिन चक्कर कटवा रहे थे। तीन दिन पहले रिकाॅर्ड देने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार को समीर ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी। इंस्पेक्टर राजाराम के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। डीडीपीओ राजपाल चहल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे टीम ने दबिश देकर कार्यालय से आरोपी उर्दू कॉपिस्ट विपिन को 5500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो