फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   United Kisan Morcha demonstrated against Agneepath scheme and submitted a memorandum to the President

अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha demonstrated against Agneepath scheme and submitted a memorandum to the President
सुभाष चौक के पास अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य । संवाद
अग्निपथ योजना को रद्द करवाने की मांग के लिए शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य छात्र संगठनों ने संयुक्त तौर पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले मानसरोवर पार्क में सभा की गई, जिसकी अध्यक्षता किसान सभा प्रधान प्रीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रधान जयभगवान नंबरदार ने संयुक्त तौर पर की। किसान सभा के जिला सचिव सुमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टूर ऑफ ड्यूटी के नाम पर सेना भर्ती के नए नियमों के खिलाफ देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। जिसके तहत जिले में भी प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली योजना को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं ने इस योजना को जवान विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी बताया है। मोर्चा प्रधान जयभगवान ने कहा कि यह योजना केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है, बल्कि सेना जो किसी भी देश के लिए सर्वोच्च होती है उसका भी अपमान है। थल सेना और वायु सेना में जो पक्की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, जिसमें फाइनल टेस्ट या नियुक्ति पत्र जारी करने बाकी थे उसे भी रद्द कर केंद्र सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। इस मौके पर किसान सभा, प्रोग्रेसिव एक्स सर्विस मैन फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय किसान यूनियन टिकैत, बिकेयू चढूनी, किसानी प्रतिष्ठा मंच, सीटू, टोल हटाओ संघर्ष समिति, जेएसओ, एसएफआई, महिला समिति आदि संगठनों से बलवान सिंह, कैप्टन शमशेर मलिक, कमलेश, जयभगवान नंबरदार, जगमति सांगवान, राय सिंह नेहरा, जगफूल मोरखेड़ी, हरकिशन, वीरेंद्र हुडा, रणधीर धामड़, रामफल, राजेंद्र तोमार, अनिल, पावेल, संदीप मोखरा, सतनारायण हुड्डा, धर्मपाल दांगी, अशोक दांगी, एडवोकेट अत्तर हुड्डा, विनोद देशवाल, संजीव, धरमबीर हुड्डा, राजेंद्र नौनद, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed