{"_id":"64960e0437f207cf440466d6","slug":"unique-book-of-ramayana-sanskrit-literature-prof-rohtak-news-c-17-roh1018-184503-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण संस्कृत साहित्य का अनुपम ग्रंथ : प्रो. रणबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण संस्कृत साहित्य का अनुपम ग्रंथ : प्रो. रणबीर सिंह
विज्ञापन
रोहतक। रामायण संस्कृत साहित्य का अनुपम ग्रंथ है। महर्षि वाल्मीकि शोधपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन के दौरान एमडीयू में बतौर मुख्य वक्ता प्रो. रणबीर सिंह ने यह बात कही। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रथम सत्र ऑनलाइन हुआ, इसकी अध्यक्षता प्रो. ओमनाथ बिमली, संस्कृत विभागाध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा प्रो. सुरेंद्र कुमार, संस्कृत विभाग एमडीयू ने की।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुनीता सैनी ने बताया कि विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों तथा शोध छात्रों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इस सम्मेलन में लगभग 65 शोधपत्रों का वाचन हुआ। सत्र में डॉ. सुषमा नारा ने विद्वत अतिथियों का स्वागत वक्तव्य दिया। डॉ. श्रीभगवान ने सम्मेलन का विवरण प्रस्तुत करते हुए विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वाल्मीकि रामायण लौकिक संस्कृत साहित्य का आदिम ग्रंथ है। रामायण की शैली कांता सीमित उपदेश जैसी है। जो व्यक्ति को सहजता से आकृष्ट करती है। संस्कृत विभाग तथा महर्षि वाल्मीकि शोधपीठ की अध्यक्षा डॉ. सुनीता सैनी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ऑनलाइन सत्र में डॉ. सतीश प्रकाश गयाना अमेरिका, प्रो. रामचंद्र अन्नाराव पाटिल लंदन, डॉ. संजय कुमार कनाडा, डॉ. वेदव्रत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इसी प्रकार अन्य सत्र प्रो. ब्रह्मदेव विद्यालंकार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय से प्रोफेसर वीरेंद्र अलंकार, प्रो. सुषमा अलंकार, डीएवी कॉलेज चंडीगढ, प्रो. रणबीर सिंह, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रो. विजयलक्ष्मी आर्या, सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर, प्रो. बलवीर आचार्य, पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विभाग, प्रो. मनमोहन शर्मा इतिहासकार की अध्यक्षता में संपन्न हुए।