फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Union Education Minister said in Rohtak: BJP will run Mission 111 for the assembly elections, will have to wor

रोहतक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री बोले: विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन 111 लेकर चलेगी BJP, करनी होगी कड़ी मेहनत

Sun, 23 Jun 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 23 Jun 2024 03:10 PM IST
सार

रोहतक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में कैसे दलितों पर हरियाणा के गांवों में अत्याचार होता था, यह अभी तक समाज नहीं भूला है। अतीत में कांग्रेस ने ही बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के खिलाफ षडयंत्र रचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही असली सम्मान दिया है।

विज्ञापन
Union Education Minister said in Rohtak: BJP will run Mission 111 for the assembly elections, will have to wor
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि प्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन 111 लेकर चलेगी। अब तो 20-20 का जमाना है। 100 दिन कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके लिए आंकड़ों की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनेंगे। मुख्यमंत्री, सांसद या विधायक कभी न कभी पूर्व हो सकता है, लेकिन कार्यकर्ता आजीवन रहता है। साथ ही दलित समाज बहरुपिया कांग्रेस के षड़यंत्र को समझे। वे रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल नहीं पहुंच सके।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार गरीब व किसान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है। इसमें 2014 व 2019 की तरह 2024 में भी हरियाणा का अहम योगदान है। प्रदेश ने भाजपा को पांच सांसद दिए हैं, जिनमें से प्रधानमंत्री मोदी ने तीन के मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की आंकड़ों की भाषा अच्छी तरह से समझते हैं, लेकिन वे उनसे मन की बात करने घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन


मानता हूं, कुछ कमी रह गई होंगी। उनको दूर कर सुधार किया जाएगा। लोकतंत्र में सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है। धर्मेंद्र प्रधान बोले, हर मुख्यमंत्री, मंत्री या सांसद के पीछे कभी न कभी पूर्व लगता है, लेकिन कार्यकर्ता आजीवन रहता है। जब कार्यकर्ता यानि सैनिक के मन में हौंसला रहता है तो सेनापति कठिन से कठिन काम कर जाता है और आपके सेनापति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस राज में हुए अत्याचार नहीं भूला है दलित समाज 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में कैसे दलितों पर हरियाणा के गांवों में अत्याचार होता था, यह अभी तक समाज नहीं भूला है। अतीत में कांग्रेस ने ही बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के खिलाफ षडयंत्र रचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही असली सम्मान दिया है। ऐसे में कार्यकर्ता समाज के बीच जाए और लोगों को बताए कि कैसे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान के नाम पर झूठ बोलकर लोगों को वोट के लिए बरगलाया है। कैसे कांग्रेस के युवराज ने सार्वजनिक तौर पर केबिनेट के फैसले को कागज बताकर फाड़ दिया था। ऐसी कांग्रेस संविधान की बात करती है। 

अगली बार आऊं तो गदा नहीं, हल लेकर लस्सी पिलाना, किसान का बेटा हूं 
केंद्रीय मंत्री ने मंच से कहा कि अगली अब जब अभिनंदन करें तो उनको गदा नहीं, हल व लस्सी देना। क्योंकि मैं किसान का बेटा हूं। गदा युवा विप्लब को दे देना। वे न केवल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे हैं, बल्कि पांच लाख वोट लेकर जीतकर आए हैं। 

मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, विज ने की मंच पर धमाकेदार इंट्री
कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह को मुख्यमंत्री नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्णपाल गुर्जर, ओमप्रकाश धनखड़ ने भी संबोधित किया। जब मंच से प्रदेश सह प्रभारी विप्लब देव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उसी समय पूर्व मंत्री अनिल विज मंच पर पहुंचे। नेताओं से राम-राम करने के बाद कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। विप्लब देव को मंच से कहना पड़ा कि विज साहब अपना स्थान गृहण कर लें। तब राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा ने अपनी सीट अनिल विज को दी।


पिता-पुत्र अपना वजूद बचाने के लिए कांग्रेस को खत्म कर रहे, पार्टी छोड़कर दुख हुआ
वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई किरण चौधरी ने समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक कांग्रेस में रही। पार्टी छोड़कर दुख तो हुआ है, लेकिन पिता-पुत्र मिलकर कांग्रेस को अपना वजूद बचाने के लिए खत्म करने पर तुले हैं। कुमारी शैलजा, रणदीप और वह आवाज उठाते थे। वह तो अब भाजपा में आ गई है। अब कुमारी शैलजा व रणदीप सिंह को खुद अपनी सियासत तय करनी है। उन्होंने कहाकि बेटा तो हर रोज 10 एमएलए बनाकर घर आते हैं। हर किसी को विधायक बनने का टिकट बांटते रहते हैं। भाजपा में उनको पूरा मान-सम्मान मिल रहा है। पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वे निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed