फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Unfazed criminals: Three robberies ... three robberies ... One swindle

बेखौफ अपराधीः तीन लूट... तीन चोरी... एक ठगी

Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Unfazed criminals: Three robberies ... three robberies ... One swindle
जिले में एक ओर जहां गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही, वहीं दूसरी ओर लुटेरों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा को बड़ी चुनौती दी। लुटेरों ने तीन जगहों पर लूटपाट की तीन बड़ी वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए। बदमाशों ने बुधवार को रोहतक-पानीपत हाईवे पर ब्राह्मणवास गांव के पास अंबाला जा रहे एक कंपनी में कार्यरत मेंटीनेंस सुपरवाइजर से पिस्तौल के बल पर कार और नकदी लूट ली। दूसरी घटना में समचाना गांव में शराब ठेकेदार से कार, 50 हजार रुपयों की नकदी और मोबाइल फोन छीन ले गए। इसके अलावा फाइनेंसर का अपहरण कर मारपीट कर 1 लाख रुपयों की नकदी, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 1- पानीपत हाईवे पर अंबाला जा रहे सुपरवाइजर से कार-नकदी लूटी
राजीव कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला में मेंटीनेंस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह अपनी कार से अंबाला के लिए जा रहा था। पानीपत हाईवे पर ब्राह्मणवास गांव के नजदीक कुछ लोगों ने अपनी कार उनकी कार के सामने अड़ा दी। इसके बाद एक बदमाश ने पिस्तौल तानकर देवेंद्र को गाड़ी से नीचे उतार लिया। इसी दौरान आरोपियों ने उससे 2500 रुपये, मोबाइल और अन्य सामान छीन लिया। घटना के बाद देवेंद्र पास में ही स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में मामले के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस 2- बाइक सवारों ने शराब ठेकेदार से कार और 50 हजार रुपये लूटे
विशाल नगर निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने समचाना गांव मे शराब का ठेका ले रखा है। 25 जनवरी को वह अपनी कार में हिसार रोड स्थित एल-वन से शराब की पेटियां लेकर अपने ठेके पर आया था। शराब की पेटियां ठेके पर उतारने के बाद अपने दोस्त समचाना निवासी अमित के साथ कार में बैठ गया। इसी वक्त बाइक सवार तीन युवक आए। बाइक रोकते ही एक युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। कार, 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर तीनों युवक फरार हो गए। थाना सांपला पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3- दिल्ली के फाइनेंसर को अपहृत कर एक लाख रुपये लूटे
गांव चिड़ी निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में फाइनेंस का काम करता है। 23 जनवरी को करीब रात साढ़े 12 बजे अपनी कार में सवार होकर रोहतक से अपने गांव चिङी जा रहा था। रास्ते में गांव लाखनमाजरा से चिड़ी रोड पर नजदीक सैनी ढाबा के पास पहुंचा तो उसकी कार के आगे युवकों ने कार अड़ा दी। इसके बाद कार से तीन युवक उतरकर आए। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उससे एक लाख रुपये, सोने की चेन और एक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। दूसरा फोन उसके पास रह गया। अमित ने दूसरे फोन ने अपने दोस्त गिरावड़ निवासी जोगेंद्र के पास फोन कर घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद अपनी कार से आरोपियों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने रास्ते में कार रोककर मेरे साथ दोबार से फिर मारपीट की और उसे पिस्तौल तानकर अपनी कार में डाल लिया। पिटाई के कारण अमित बेहोश हो गया। अमित का दावा है कि उसके दोस्त जोगिंद्र और ग्रामीणों को देखकर आरोपी अपनी कार लेकर भागने लगे तो कार खंभे से टकरा गई। बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अमित को होश आया तो उसने खुद को अस्पताल में पाया। थाना लाखनमाजरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----
शहर में चोरों ने खंगाले घर और दुकानें
चोरों ने शहर में तीन जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो दुकानों में व एक घर में हुई चोरी की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस को दी। शिकायतों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
केस एक: कंप्यूटर की दुकान के ताले तोड़कर चोरी
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अंकित वत्स ने बताया कि वह प्रेम नगर हैफेड चौक का रहने वाला है। उसकी विजन प्लस के नाम से प्रेम नगर में कैमरे व कम्प्यूटर की दुकान है। 25 जनवरी की रात 9 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर घर गया था। मंगलवार सुबह अपनी दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान से काफी सामान चोरी हुआ है, जिसका आंकलन लगाकर बाद में पुलिस को सौंप देगा।
केस दो: परचून की दो दुकानों से निकाला हजारों का सामान व नकदी
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में सुनील परूथी ने बताया कि वह शिवाजी कॉलोनी का रहने वाला है। उसने व उसके पड़ोसी जनेद्र परूथी ने डबल फाटक के नजदीक आजाद नगर में परचून की दुकान संचालित की हुई है। 27 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 4 बजे दुकानों के शटर उखाड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने सुनील की दुकान से करीब 2500 की नकदी सहित अन्य सामान व जनेंद्र की दुकान से 1500 रुपयों की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
केस तीन: घर के ताले तोड़कर सामान और नकदी चोरी
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में राधा ने बताया कि वह बोहन पाना की रहने वाली है। करीब एक सप्ताह पहले वह अपने भाई के पास गई थी। वहां उसे पता लगा कि उसके मकान के ताले टुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही वह अपने घर पहुंची तो द जो मेरे घर के ताले टूटे हुए थे। घर से एलईडी, एक जोड़ी कानों की बालियां, 2 चांदी के सिक्के, 3 नाक की तिल्ली व 5 हजार की नकदी चोरी हो गई है।

-----
दोस्त बनकर ठग ने खाते से निकाले 68 हजार
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर 68 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने व्यक्ति को दोस्त बनकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उससे पैसे ठग लिए। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जसिया गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। 14 जनवरी को मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसका दोस्त बोल रहा है और खाते में कुछ रुपये डलवाने हैं। इसके लिए ऑफिस मैनेजर का नंबर दे दिया। फोन करने वाले ने उस नंबर पर तीन-चार क्यूआर कोड भेजे, जिसे स्कैन करते ही खाते से करीब 68 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलने के बाद आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed