फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two women arrested for prostitution in a hotel

होटल में वेश्यावृत्ति के आरोप में दो महिलाएं पकड़ीं

Tue, 19 Nov 2019 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for prostitution in a hotel
बस स्‍टेड के पास एक हौटल पर छापा मारी के दौरान पकडी गई युवतियो को लेजाती महिला पुलिस ।
दिल्ली के एनजीओ के साथ मिलकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार शाम को नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में छापा मारकर वेश्यावृति के मामले का भंडाफोड़ किया है। इसके लिए फर्जी ग्राहक भेजकर वहां बात की गई। इसके बाद होटल मालिक समेत दो महिलाओं को मौके से पकड़ा गया। संगठन की तरफ से सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वुमेन एंड चाइल्ड ह्रासमेंट अपोजिशन फ्रंट संगठन की अध्यक्ष गीता डागर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर में नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में वेश्यावृति का धंधा हो रहा है। सूचना के आधार पर चार दिन पहले एक फर्जी ग्राहक भेजकर मामले का पता किया गया। वेश्यावृति की पुख्ता जानकारी मिलने पर मंगलवार को दोबारा से संगठन के सदस्य को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। होटल मालिक ने उससे एक हजार रुपये लिए। इसके बाद कमरे में महिला को भेजा गया। इसी बीच संगठन के सदस्यों व पुलिस ने मिलकर वहां छापा मारा और मौके से दो महिलाओं को पकड़ा।
विज्ञापन

संगठन सदस्याें से हुई कहासुनी
पुलिस व संगठन का साझा अभियान हंगामा पूर्ण रहा। होटल कर्मचारियों की संगठन के सदस्यों से कहासुनी भी हुई। बाद में आरोपियों को सिविल लाइन थाने ले जाय गया। यही नहीं इस कार्रवाई से शहर के होटलों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ज्यादातर होटल खाली हो गए। कुछ पर तो पूरी तरह सन्नाटा छा गया। होटल संचालक या कर्मचारी कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये में बुलाते हैं लड़की
संगठन की अध्यक्ष ने बताया कि होटलों में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस बारे में सूचना मिली थी। यहां 500 से एक हजार रुपये में लड़कियों को बुलाया जाता है। इनसे वेश्यावृति कराई जाती है। संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

दिल्ली के संगठन के साथ मिलकर पुलिस ने होटल पर छापा मारा। इस दौरान दो महिलाओं को पकड़ा गया। संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। - नरेश कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed