{"_id":"66e601de5f45dc43200ce394","slug":"two-injured-in-car-collision-rohtak-news-c-198-1-fth1001-209339-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार की टक्कर से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार की टक्कर से दो घायल
Sun, 15 Sep 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर से गांव गोकलगढ़ जा रहे दो लोग एक कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गोकलगढ़ निवासी प्रकाशचंद्र ने बताया कि वह रेवाड़ी सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस के चालक हैं। उसी के गांव के रविंद्र भी अस्पताल में कार्यरत हैं। बीते दिन बाइक से दोनों अपने गांव गोकलगढ़ जा रहे थे। बाइक प्रकाश चंद्र चला रहे थे। जब वह अपने गांव के टी प्वाइंट से थोड़ा आगे गोकलगढ़ की तरफ पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।