फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two died of corona, 261 infected including 17 children

कोरोना से दो की मौत, 17 बच्चों समेत 261 संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two died of corona, 261 infected including 17 children
रोहतक। जिले में सोमवार को तीन से 17 वर्ष तक के 17 बच्चों समेत 261 नए संक्रमित मिले हैं। बच्चों के एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। यही नहीं, पीजीआई में उपचाराधीन दो मरीजों की मौत हो गई। पीजीआई प्रशासन ने इसकी पुष्टि कर बताया कि एक केस करनाल का और दूसरा अज्ञात है। इन शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 17 बच्चों समेत 261 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन साल के बच्चे से 17 साल तक के किशोर शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों में से पांच लोग अस्पताल और शेष 1193 घरों में उपचाराधीन हैं। सोमवार को 137 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विभाग ने दिन भर में 1605 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 1150 आरटीपीसीआर व 455 रेपिड एंटीजन केस जांच के हैं। इसके अलावा 641 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत व सुधार की दर 93.57 प्रतिशत है।
विज्ञापन

5304 लोगों को लगाया गया टीका
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। सोमवार को 5304 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 2307 को पहली और 2997 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक जिले में 1450102 वैक्सीन डोज लगा चुका है। इसके अलावा 26336 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बच्चे हुए संक्रमित
संक्रमित बच्चों में सात लड़कियां और 10 लड़के हैं। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में तीन साल, आदर्श नगर में चार साल, कृष्णा कॉलोनी में पांच साल, आदर्श नगर में सात साल, खेड़ी साध में 10 वर्ष, सेक्टर दो में 10 वर्ष, जगदीश कॉलोनी में 13 वर्ष, मेडिकल कैंपस में 14 वर्ष, मॉडल टाउन में 15 वर्ष, पीरजी कॉलोनी 15, सांपला में 16 वर्ष, बसंत विहार में 16 वर्ष, जवाहर नगर, सेक्टर दो, सेक्टर एक, मानसरोवर कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी में 17-17 वर्ष के किशोर हैं।

पीजीआई में 39 मरीज भर्ती
कोरोना संक्रमित 39 मरीज पीजीआई में उपचाराधीन हैं। इनमें से 12 मरीज नए हैं। आठ मरीजों की छुट्टी हो गई। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज यहां से चला गया। संस्थान के डेकेयर आईसीयू में चार मरीज हैं। इनमें से एक मरीज ऑक्सीजन पर व दो वेंटिलेटर पर हैं। वार्ड 26 में आठ मरीज आइसोलेशन, ट्रामा आईसीयू में पांच मरीज हैं। इनमें से एक ऑक्सीजन व दो वेंटिलेटर पर हैं। ट्रामा ट्राइएज में 10 मरीज व गायनी के बी-ब्लॉक में 12 मरीज उपचाराधीन हैं। पीजीआई के सोमवार को 40 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो गए। इनमें से 21 चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed