फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two died in road accident

...और तेज रफ्तार बन गई काल

Fri, 15 Nov 2013 10:17 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो।
सोनीपत/ब्यूरो। Updated Fri, 15 Nov 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
हरियाणा के गांव फरमाणा के पास आंवली मोड़ पर एक टाटा मैजिक ने अलग-अलग स्थानों पर दो राहगीरों सहित एक दंपति को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों राहगीर मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से महिला को गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद चालक फोर-व्हीलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बड़ौता निवासी सतबीर अपनी पत्नी प्रियंका के साथ वीरवार रात बाइक पर कहीं काम जा रहा था।

जब वह गांव फरमाणा के पास आवंली मोड़ पर पहुंचा तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक फोर व्हीलर आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद फोर-व्हीलर चालक वहां से भागने लगा तो करीब 200 मीटर आगे ही सड़क पर जा रहे आनंद भट्ठा के दो मजदूरों मूलरूप से सकरौल, नालंदा बिहार निवासी राजेश रविदास और पन्नालाल को कुचल दिया।
विज्ञापन


जिसमें राजेश रविदास की मौके पर ही मौत हो गई और पन्ना लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद चालक फोर-व्हीलर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रियंका, पन्नालाल और सतबीर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने प्रियंका व पन्ना लाल को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया।

जहां चिकित्सकों ने पन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने फोर व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed