फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two dengue patients found, figure reaches 12

Rohtak News: डेंगू के दो मरीज मिले, आंकड़ा 12 तक पहुंचा

Wed, 13 Aug 2025 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two dengue patients found, figure reaches 12
रोहतक। डेंगू के दो नए केस मिले हैं। जिले में अब डेंगू का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है। विभाग ने इन मरीजों का इलाज व जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में डेंगू के दो केसों की पुष्टि हुई है। ये मरीज भाली आनंदपुर व अमृत कॉलोनी से हैं। अस्पताल में दो मरीज अभी उपचाराधीन हैं। यहां से तीन मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

विभाग ने संबंधित इलाकों में फॉगिंग के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही, स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम ने जागरूकता अभियान के तहत जलस्रोतों की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत लार्वा पनपने पर पानी के स्रोत खाली कराए जा रहे हैं। कूलरों में दवा डाली जा रही है। मच्छर का लार्वा मिलने पर नोटिस भी दिया जा रहा है। विभाग अब तक 1594 लोगों को नोटिस दे चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed