{"_id":"6750905631c67730ee06132c","slug":"two-day-national-youth-festival-from-11th-rohtak-news-c-17-roh1020-556718-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11 से
विज्ञापन
रोहतक। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 11 व 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभावान युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस महोत्सव में भागीदारी के लिए नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवाओं को माई भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि चयनित विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति रखने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, दूसरा पुरस्कार 75 हजार रुपए व तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में विजेता टीमों को भी अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने का इस महोत्सव में मौका दिया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी आशीष सांगवान ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते है। इसकी अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। माई भारत पोर्टल पर प्ले क्विज के ऑप्शन में युवाओं से विकसित भारत के संदर्भ में कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्हें तीन सौ सेकेंड में दस प्रश्नों के जवाब देने हैं। उसमें सफल होने के बाद विकसित भारत से संबंधित विषयों पर युवाओं को निबंध लिख कर भिजवाने हैं। निबंध में जो प्रतियोगी सफल रहेंगे। उनको उस विषय पर भाषण या अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।