फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two brothers died due to drowning in the tank of the water house in rohtak

रोहतक: जलघर के टैंक में डूबे दो भाई, 24 घंटे बाद शव बरामद, छोटे को बचाने के लिए कूदा था बड़ा भाई

Sat, 13 Nov 2021 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 09:47 PM IST
सार

दोनों भाइयों के डूबने के बाद तलाश में पुलिस व मछुआरों की टीम ने जलघर घंटों जलघर खंगाला। इसके लिए मछुआरों की टीम ने 20 से ज्यादा बार जाल फेंका।

विज्ञापन
two brothers died due to drowning in the tank of the water house in rohtak
जलघर के टैंक में डूबे दो भाइयों के शव को टैंक से निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के झज्जर रोड स्थित जलघर के टैंक में डूबे दो भाइयों के शव घटना के करीब 24 घंटे बाद बरामद हो गए। भाई को बचाते समय डूबे बड़े भाई का शव शनिवार सुबह 11:40 बजे तो छोटे का शव शाम करीब चार बजे मिला। इसके लिए मछुआरों की टीम ने 20 से ज्यादा बार जाल फेंका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई पहुंचा दिए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस इलाके के कुछ मछुआरों को लेकर झज्जर रोड स्थित जलघर पहुंची। यहां शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे डूबे एकता कॉलोनी निवासी राहुल (28) व आकाश (24) की तलाश शुरू की। इन दोनों भाइयों की तलाश में मछुआरों ने जलघर के टैंक में कई बार जाल डाला। सुबह करीब 11:40 बजे जाल में बड़े भाई राहुल का शव फंस गया।
विज्ञापन


इसे बाहर निकालते ही वहां मौजूद परिवार की महिलाओं का विलाप शुरू हो गया। पुलिस व परिजनों ने जलघर के टैंक की ओर दौड़ती महिलाओं को मुश्किल से रोका और शांत कर पीछे हटाया। टैंक से एक शव निकालने के बाद टीम दूसरे युवक की तलाश में जुट गई। यहां कई बार जाल डालने के बाद शाम करीब चार बजे दूसरा शव मिला। दोनों शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः पहल: स्वच्छ हरियाणा एप पर आने वाली हर समस्या का तीन घंटे में होगा समाधान, सफाई निरीक्षक रखेंगे नजर


टैंक में कूदने से पहले बड़े भाई को आकाश ने किया था फोन
पुलिस का कहना है एकता कॉलोनीवासी रमेश के बेटे राहुल व आकाश के जलघर में डूबने की सूचना मिली थी। दोनों के शव बरामद हो गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को छोटा भाई आकाश जलघर में कूद गया था। इससे पूर्व उसने अपने भाई को फोन करके जलघर में कूदने की बात कही थी। इसके चलते वह जलघर के पास आया। यहां भाई को बचाने के लिए वह भी जलघर के टैंक में कूद गया। 

जलघर में डूबे दोनों भाइयों के शव बरामद कर लिए हैं। रविवार को इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। इसलिए इत्तफाकिया कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed