फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused of murder of migrant laborer on remand for five days

Rohtak News: प्रवासी मजदूर की हत्या के दो आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Fri, 03 Mar 2023 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder of migrant laborer on remand for five days
रोहतक। होली के बाद अपनी शादी के लिए घर जा रहे प्रवासी युवक रंजीत शाह की चाकू घोंप कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है। इसके लिए पूछताछ जारी है। शहर थाना प्रभारी राजू सिंधू ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में दो आरोपी उत्तर प्रदेश के बिरोजपुर हाल सैनिक कॉलोनी निवासी अरविंद उर्फ भौंदा व बिहार के बक्सर हाल सैनिक कॉलोनी निवासी पवन को गिरफ्तार किया। इन्हें अदालत में पेश किया। यहां से आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस को हत्या के इस मामले में दो अन्य आरोपी आदित्य व गोविंद की तलाश है। इसके लिए छापा मारा जा रहा है। आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है मामला
बिहार के सिवान नबोगंज निवासी प्रवासी रंजीत शाह बुधवार सुबह करीब चार बजे अपने घर जाने के लिए निकला था। उसकी 15 मार्च को शादी होनी थी। इसके लिए वह स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। रास्ते में सैनिक कॉलोनी के पास उसे चार युवकों ने रोक लिया। सूर्या कॉलोनी निवासी शुभम का कहना है कि वह रंजीत व गोपालगंज गांव कररीया निवासी मोहित के साथ नट बोल्ट की फैक्ट्री में काम करता है। रंजीत व मोहित को घर जाना था। वह उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए पैदल निकला था। यहां यूपी के बिरोजपुर निवाीस अरविंद उर्फ भौंदा, बिहार के बक्सर निवासी पवन व दो अन्य ने उन्हें घेर लिया। इन युवकों ने तीनों से लूटपाट का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर चारों ने हमला कर दिया। इस दौरान चाकू घोंप कर रंजीत की हत्या कर दी। जबकि शुमभ घायल हो गया। पुलिस इस मामले में अन्य दो आरोपियों को तलाश कर रही है। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन

श्रमिकों ने डीसी आवास पर किया प्रदर्शन
रंजीत की हत्या मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रवासी मजदूरों व अन्य ने वीरवार देर शाम प्रदर्शन किया। भवन निर्माण कामगार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने मानसरोवर पार्क से उपायुक्त निवास तक सड़क पर प्रदर्शन भी किया। यूनियन के जिल उपप्रधान संजीव सिंह ने कहा कि नायब तहसीलदार बंसीलाल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा व न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed