फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Truck and car driver collided by coming from wrong direction, two died

ट्रक व कार चालक ने गलत दिशा से आकर मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 26 Mar 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Truck and car driver collided by coming from wrong direction, two died
रोहतक। जिले के लाखनमाजरा व सांपला में ट्रक व कार चालक ने बाइक सवार लोगाें को टक्कर मार दी। टक्कर में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। ट्रक और कार चालक दोनों गलत दिशा से आ रहे थे। इस संबंध में लाखनमाजरा व सांपला थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे कर रहे थे बात, ट्रक ने मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक नांदल गांव निवासी शिव सिंह ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह निजी कार्य से लाखनमाजरा आया था। नांदल रोड फ्लाईओवर पर गांव निवासी रामकरण के साथ बातचीत कर रहा था, जो नांदल के सरकारी स्कूल में नौकरी करता है। साथ में उसके स्कूल का शिक्षक दिनेश भी था। तभी जींद की तरफ से गलत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में रामकरण की मौत हो गई, जबकि दिनेश की हालत गंभीर है। शिव सिंह को मामूली चोटें आई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कार की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
वहीं सांपला के नजदीक दिल्ली रोड पर रोहद टोल के पास कार चालक ने गलत दिशा से आकर बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। उसने सांपला थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक भिवानी जिले के गांव कलिंगा निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां 47 वर्षीय सुशीला के साथ मेरठ गया था। दोनों बाइक पर गांव कलिंगा लौट रहे थे। जब वे रोहद टोल पार करके पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गिर गए। कार चालक उन्हें पीजीआई में छोड़कर फरार हो गया। उपचार के दौरान उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed