{"_id":"677055195c102db0050639a4","slug":"trouble-increased-after-rain-contaminated-sewer-water-on-the-road-rohtak-news-c-17-roh1020-570975-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बारिश के बाद बढ़ी परेशानी, सड़क पर सीवर का दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बारिश के बाद बढ़ी परेशानी, सड़क पर सीवर का दूषित पानी
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड बामल अस्पताल के पास सड़क पर फैला सीवर का पानी। स्रोत : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। शहर के कई इलाकों बारिश के बाद से ही जलभराव की स्थिति है। इसके अलावा शहर के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां बिना बारिश के ही अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। लोगों का आरोप है प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
बस स्टैंड रोड बामल अस्पताल के नजदीक एक निजी स्कूल के सामने सीवर का पानी पिछले कई दिनों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। यह पानी बारिश का नहीं बल्कि सीवर का है। जो पिछले कई दिनों से यहीं ठहरा हुआ है। यहीं कचरा भी पड़ा हुआ है। जलभराव से 10 फीट सड़क 200 मीटर की दूरी तक अतिक्रमण है। पास में ही स्कूल है अस्पताल है। इसके बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूषित पानी बहने के कारण यहां परिजनों का रुकना भी यहां मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
शहर के सुखपुरा चौक पुल निर्माणाधीन है। इसके कारण पिछले छह माह से पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही सड़क का आधा हिस्सा बाधित है। इसके कारण लंबा जाम लग रहा है। साथ ही वर्षों से दुकानदारी कर रहे दुकानदार ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। आधा रास्ता बाधित होने से ग्राहकों को पार्किंग की जगह नहीं मिल रही है। यही कारण है कि वह इस ओर रूख करना छोड़ चुके हैं। साथ यहां अक्सर सीवर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। गंदगी और जाम के कारण यहां लोग परेशान हैं। शुक्रवार मौसम में परिवर्तन और बारिश के बाद यहां की स्थिति और दयनीय हो गई। सड़कों पर मिट्टी ने कीचड़ का रूप ले लिया। इसके कारण फिसलन की स्थिति बन गई। आसपास के दुकानदारों और निवासियों ने बताया कि हो तो अच्छा कार्य रहा है। पुल बन जाएगा तो बेहतर ही होगा। बस निमार्ण कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन
गोहाना रोड टीबी अस्पताल के पास स्थित महावीर कॉलोनी में सड़कें टूटी हुईं हैं। इससे जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण निवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि जबसे गुरुनानकपुरा एसटीपी प्लांट बनना शुरू हुआ। इसके बाद से ही बड़े-बड़े वाहनों के आगमन व मिट्टी आदि के गिरने से सड़क खराब हो गई। नालियों की सफाई समय पर न होने के कारण अक्सर जलभराव की स्थिति इलाके में हो जाती है।
यह बोले लोग::
पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद बाहर के वाहन फ्लाई ओवर से निकल जाएंगे, उनको शहर में प्रवेश नहीं करना होगा। लेकिन, इसके निर्माण से सड़कें आधे से ज्यादा खराब हो गई है। इसके कारण ग्राहकों के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए जगह भी नहीं बची है।
-रामफड़, दुकानदार
जलभराव यहां अक्सर रहता है। बारिश के कारण तो रहता ही है। इसके अलावा सीवरेज का पानी भी यहां अक्सर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। यही कारण है कि यहां जाम लगा रहता है। निवासी परेशान रहते हैं।
-हरबीर सैनी, निवासी
इस इलाके में जलभराव की समस्या पुरानी है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण निवासी परेशान हैं। शिकायत के बावजूद भी संबंधित विभाग कार्य समय पर नहीं करता है।
नालियों में गोबर बहाने से जलभराव की समस्या हो रही है। दो वर्ष पहले भी यहां लाइन की सफाई हुई थी। गोबर डालने वालों को सोमवार को एक बार फिर से नोटिस दिया जाएगा। साथ ही सफाई कराई जाएगी।
-बलिवंद्र नैन, कार्यकारी अभियंता, सीवरेज, डिवीजन-3