फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Trains will run soon on Maham-Hansi railway line, possibility of inauguration by Wednesday

Rohtak: जल्द चलेगी महम-हांसी रेलवे लाइन पर ट्रेनें, बुधवार तक उद्घाटन की संभावना, यात्रियों को होगी सुविधा

Fri, 13 Oct 2023 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 08:38 PM IST
सार

पहले चरण में डीजल ट्रेनें चलेंगी।  रेलवे एडीआरएम राजेश कुमार ने महम-हांसी रेललाइन का निरीक्षण किया है। बुधवार तक उद्घाटन की संभावना है। 15 दिन पहले इसी लाइन पर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल भी पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Trains will run soon on Maham-Hansi railway line, possibility of inauguration by Wednesday
महम हांसी रेलवे लाइन का निरीक्षण करते एडीआरएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में महम-हांसी रेलवे लाइन को जल्द चालू करने के लिए एक महीने में दो बार उच्च अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को रेलवे के एडीआरएम राजेश कुमार रेलवे लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे। बुधवार तक महम-हांसी रेलवे लाइन का उद्घाटन कर पहले चरण में डीजल ट्रेनें यहां पर चलाई जा सकती हैं। क्योंकि 15 दिन पहले इसी लाइन पर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल भी पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


पिछले माह मुंढाल से गढ़ी के बीच के हिस्से का निरीक्षण रेलवे सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा की ओर से किया गया था। तब मुंढाल रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक पर उन्होंने कुछ खामियां देखी थीं, जिससे वह अधिकारियों से नाराज भी दिखे थे। तब अधिकारियों ने उन्हें कहा था कि वह जल्दी ही इन खामियों को दूर करवा देंगे।
विज्ञापन


फिलहाल उन सभी खामियों को दूर भी करवा दिया गया है, ताकि दोबारा से होने वाले ट्रायल में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। यह ट्रेन यात्रियों को लगभग 90 किमी की यात्रा कम करके एक घंटे का समय बचाएगी। हांसी रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हांसी-रोहतक रेलवे लाइन शुरू होगी। वहीं पुरानी रेलवे लाइन भिवानी तक जाती है। ट्रेन रोहतक पहुंचने के लिए पांच स्टेशनों और 20 गांवों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफल ट्रायल को रेलमंत्री सोशल मीडिया पर कर चुके है शेयर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रोहतक में महम-हांसी नई रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट सफल रहा और जल्द ही हांसी से गढ़ी सांपला के बीच 118 किमी की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। रेल मंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए 21 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया। इस ट्रेन के परिचालन से राज्य के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशनों से होते हुए पहुंचेगी रोहतक
इस रेल रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे व 20 गांवों से होती हुई रेल रोहतक पहुंचेगी। हांसी के बाद पहले स्टेशन गढ़ी, मदीना, बलंभा, खरकड़ा व रोहतक से पहले बहु-अकबरपुर गांव में स्टेशन होगा। इस रेल मार्ग से हिसार से रोहतक के बीच 20 किमी की दूरी कम होगी। बहु-अकबरपुर के बाद यह ट्रेन सीधा रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।


दिल्ली जाने में समय बचेगा
करीब 755 करोड़ रुपये की लागत से यह रेलवे लाइन बन कर तैयार है। इस नए रेलवे लाइन के शुरू होने से यहां पर नई ट्रेन चलेगी। हांसी रेलवे स्टेशन से दो किमी दूरी पर हांसी-रोहतक रेल लाइन शुरू होगी। जबकि पुरानी रेल लाइन भिवानी की तरफ जाती है। इस रेल रूट पर कुल 5 स्टेशन होंगे व 20 गांवों के होती हुई रेल रोहतक पहुंचेगी। हांसी के बाद पहले स्टेशन गढ़ी, मदीना, बलंभा, खरकड़ा व रोहतक से पहले बहु-अकबरपुर गांव में स्टेशन होगा। इस रेल मार्ग से हिसार से रोहतक के बीच 20 किमी की दूरी कम होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed