फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Train can run via Rohtak-Hansi via Maham

Rohtak News: रोहतक-हांसी वाया महम चल सकती है ट्रेन

Wed, 20 Sep 2023 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Train can run via Rohtak-Hansi via Maham
महम। रोहतक-हांसी वाया महम रेल लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। डोभ से गढ़ी तक सीआरएस भी हो चुका है। अब गढ़ी से हांसी ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि 25 सितंबर के आस पास सीआरएस हो सकता है। इसी कड़ी में कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रहे हैं। गढ़ी से हांसी पुश ट्रालियां दौड़ने लगी हैं। उनमें सफर कर कर्मचारी ट्रैक की कमियां ढूंढ रहे हैं। इनमें टेक्निकल एक्सपर्ट ने खामियां तलाशनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हांसी से गढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच यह आखिरी सीआरएस होगा। रेलवे विभाग का रोहतक से लेकर गढ़ी तक सीआरएस पूरा हो चुका है। हांसी से गढ़ी रेलवे स्टेशन तक का सीआरएस बाकी है। सीआरएस का मतलब कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी यानी रेलवे सुरक्षा आयुक्त भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन आता है। काम पर लगी कंपनियों पर विभाग की ओर से लाइन पर बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए ट्रैक तैयार करने का दबाव है। डीआरओ की ओर से 10 कर्मचारियों की पांच टीम बनाकर रेल लाइन पर तैनात कर दिए गए हैं। जो डोभ से गढ़ी तक एरिया बांटकर सहायक मंडल अभियंता की देखरेख में कार्य किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि पहले हो चुके सीआरएस में जो कमी बताई गई थी, उसे पूरा कर लिया गया है। रेलवे बोर्ड बरोदा हाउस के आदेशानुसार 2024 तक सभी ट्रेन बिजली से संचालित की जाएगी। तब तक डीजल से चलने वाली गाड़ियां चलने लगेंगी। रोहतक-हांसी तक सभी स्टेशनों पर लगने वाले टावरों पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed