फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Traders seeking protection, scorching sun out on the road , the road an hour jam, crime in rohtak

चिलचिलाती धूप में सुरक्षा मांगने सड़क पर उतरे व्यापारी, एक घंटे किया रोड जाम 

Sat, 25 Jun 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 25 Jun 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Traders seeking protection, scorching sun out on the road , the road an hour jam, crime in rohtak
सुरक्षा मांगने सड़क पर उतरे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
शहर में बढ़ते अपराध के प्रति पुलिस गंभीर नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार रात पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गोली मारकर लूट की वारदात के बावजूद न तो पंप की सुरक्षा में कोई पुलिस कर्मी तैनात किया गया न ही आसपास के बाजारों में सुरक्षा के कोई उपाय किये गये। लूट की वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में भी पुलिस को कुछ नहीं पता चला। इससे नाराज हिसार रोड के व्यापारियों ने चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक बस स्टैंड के सामने सड़क पर जाम लगाकर बाजार सुरक्षा के उपाय करने और लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामला बढ़ता देख डीएसपी रमेश कुमार मौके  पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया तो जाम खोला गया। वहीं मामले की जांच तीन टीमों को सौंप दी गई है। डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि शहर थाना, सीआईए 1 और 2 को आरोपियों को पकड़ने में लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह पौने 12 बजे हिसार रोड बंद कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारी चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना था कि वारदात के बाद पुलिस को बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई, इसके बावजूद पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई। हिसार रोड व्यापार संघ के प्रधान सतीश खन्ना ने कहा कि लूट की वारदात के बाद भी पुलिस ने पेट्रोल पंप और आसपास के बाजारों में सुरक्षा के उपाय नहीं किये। दोपहर करीब एक बजे तक रोड जाम होने से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इस वजह से उधर से आने-जाने वालों को तेज धूप में परेशान होना पड़ा। शहर का व्यस्त इलाका होने की वजह से वैैसे भी यहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में यदि थोड़ी देर भी जाम लग जाए तो पूरा शहर प्रभावित हो जाता है। 
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार रात तीन बदमाशों ने हिसार रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास प्रकाश देव फीलिंग स्टेशन पर सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। बदमाशों ने भिड़ने वाले एक सेल्समैन के पैर में गोली मार दी थी। इसके बाद फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों और छोटे दुकानदारों में खौफ 
शाम ढलते ही लूट की वारदात होने से पुराना बस स्टैंड के नजदीक व्यापारियों और छोटे दुकानदारों में खौफ पैदा हो गया है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन भी दहशत में है। जाम लगाने वाले व्यापारियों ने कहा कि जब बदमाश सरेआम पेट्रोल पंप पर लूट कर सकते हैं तो दुकानदार को तो कभी भी निशाना बना सकते हैं। व्यापारियों ने डीएसपी से कहा कि यदि पुलिस उन्हें नौ बजे तक बाजार बंद करने को कहेगी तो वह अपने नुकसान को दरकिनार करते हुए दुकानें बंद कर देंगे। इस पर डीएसपी ने व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी बिना किसी डर के काम करते रहें। 

अब 24 घंटे तैनात रहेगी पीसीआर 
बदमाशों ने जिस पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम दिया है वह पुराना बस स्टैंड के ठीक सामने है। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। व्यापारियों की मानें तो पुलिस ने यहां आज तक स्थायी तौर पर एक भी पीसीआर तैनात नहीं किया। जबकि रातभर यहां सवारियां वाहनों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। व्यापारियों के विरोध के बाद पुलिस प्रशासन की नींद टूटी है। अब पुराना बस स्टैंड के बाहर 24 घंटे पीसीआर तैनात रहेगी। डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में पहले ही पीसीआर की तैनाती कर देनी चाहिए थी, मगर किसी भूल के कारण नहीं हो सकी। अब पीसीआर तैनात कर दी गई है। 


सेल्समैन को सम्मानित करने की होगी सिफारिश
बदमाशों से भिड़ने वाले पेट्रोल पंप के  सेल्समैन हरीश को बहादुरी के लिए सम्मानित करने को सिफारिश की जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को हरीश को सम्मानित करने के लिए उसका नाम जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि जिस साहस से हरीश ने बदमाशों का मुकाबला किया वह काबिल-ए-तारीफ है। इसलिए उसका नाम बहादुरी के लिए सम्मानित होने वालों की सूची में भेजा जाएगा। वहीं, पीजीआई में भर्ती हरीश की हालत में अब सुधार है। दूसरे सेल्समैन की आंखों में मिर्च गिरने से अभी आंखों में जलन हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed