फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tractor driver killed Scooter rider Corporation scavenger, killed

ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार निगम सफाईकर्मी को मारी टक्कर, मौत

Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed Scooter rider Corporation scavenger, killed
रोहतक। गांव लाहली के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी सवार नगर निगम के सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलानौर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव आंवल निवासी अजय ने बताया कि वह उसका पिता कृष्ण नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी करते थे। सोमवार शाम को वे स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे। अजय अपनी अलग बाइक पर उनके साथ-साथ चल रहा था। जब वे गांव लाहली के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फैक्टरी से घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
जींद रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकयत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सतीश ने बताया कि वह वार्ड 2 जुलाना का रहने वाला है। उसका भाई सुनील रोहतक की एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार शाम को वह अपनी बाइक पर फैक्टरी से घर की ओर जा रहा था। उसके पीछे-पीछे सतीश अपने जीजा के साथ दूसरी बाइक पर चल रहा था। रात करीब 9 बजे जब वे जींद रोड हर्बल पार्क के पास पहुंचे तो सुनील सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसके सिर व मुंह से खून निकल रहा था। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त थी। उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed