फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Took a lift in the car, came to Gohana and snatched the driver's mobile

Rohtak News: कार में लिफ्ट ली, गोहाना आकर छीना चालक का मोबाइल

Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Took a lift in the car, came to Gohana and snatched the driver's mobile
सोनीपत। रोहतक में कार में लिफ्ट लेने के बाद युवक ने गोहाना में ड्रेन नंबर-आठ पर कार को रुकवा कर चालक का मोबाइल झपट लिया और भाग निकला। कार चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पानीपत के गांव अहर निवासी सतीश ने गोहाना शहर थाना पुलिस को बताया कि वह रेवाड़ी में एक कंपनी में कार्यरत हैं। कंपनी का काम खत्म कर वह कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे। रोहतक में सुखपुरा चौक पर एक युवक ने कार रुकवाकर गोहाना तक लिफ्ट मांगी। वह युवक आगे की सीट पर बैठ गया। इसी दौरान एक अन्य युवक भी गोहाना जाने के लिए कार में सवार हो गया। कार में आगे की सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम मेन बाजार रोहतक गेट गोहाना निवासी दीपक बताया। रात करीब 10:30 बजे वह गोहाना पहुंच गए। कार में पीछे बैठा युवक बस अड्डा पर उतर गया। दीपक ने उन्हें ड्रेन नंबर-आठ पर उतारने को कहा। सतीश ने कहा कि वह कार लेकर चले तो घर से उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। जब वह ड्रेन-8 पर पहुंचे तो दीपक ने कार रोकने को कहा। जब उन्होंने कार रोकी तो अचानक दीपक उनके हाथ से मोबाइल झपटकर भाग गया। वह उसके पीछे भी भागे, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन
कार चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झपटमार की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed