फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Took 10 samples of food items from the sweet shop

Rohtak News: मिठाई की दुकान से खाद्य सामग्री के 10 नमूने लिए

Wed, 23 Oct 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 23 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Took 10 samples of food items from the sweet shop
रोहतक। त्योहारी सीजन पर एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में टीम ने कलानौर में अभियान के तहत मिठाई की दुकान से खाद्य सामग्री के 10 नमूने भरे। टीम ने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को खाद्य एवं औषधि विभाग ने कलानौर में जांच अभियान चलाया। यहां प्रतिष्ठानों से खोया, पनीर, रसगुल्ला और गुलाब जामुन के नमूने लिए। सभी सैंपल एकत्रित करने के बाद जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। एफडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में विभाग भी अभियान में तेजी लाते हुए खाद्य विक्रेताओं को साफ-सफाई और गुणवत्ता में किसी तरह की खामी न हो, इसके निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतिष्ठानों में पंजीकरण व लाइसेंस भी जांचे गए। रजिस्ट्रेशन पर महज 500 रुपये खर्च होते हैं, लेकिन यह न होने पर एक लाख तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed