फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tomorrow the youth will raise their voice against drugs

Rohtak News: कल नशे के खिलाफ हुंकार भरेंगे युवा

Sat, 02 Sep 2023 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the youth will raise their voice against drugs
रोहतक। प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ड्रग फ्री हरियाणा मेगा साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का शुभारंभ किया गया है। यह यात्रा रविवार को सांपला के रास्ते रोहतक में प्रवेश करेगी। तीन सितंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में नशे के खिलाफ संदेश पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके बाद साइकिल रैली चार सितंबर को झज्जर के लिए रवाना होगी और कहानौर होते हुए झज्जर पहुंचेगी। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने दी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को सिंचाई विश्राम गृह में संगठन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा साइकिल रैली में भाग लेने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने बताया कि बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने बतौर मुख्य वक्ता विचार रखे। एक सितंबर को करनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए ड्रग फ्री हरियाणा मेगा साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया है। यह यात्रा रविवार को सांपला के रास्ते रोहतक में प्रवेश करेगी। इसके रोहतक पहुंचने पर तीन सितंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में नशे के खिलाफ संदेश पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। साइकिल रैली 4 सितंबर को झज्जर जिला के लिए रवाना होगी जो काहनौर होते हुए झज्जर पहुंचेगी। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा साइकिल रैली में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा सुरेश किराड़, जिला सचिव मुकेश वशिष्ठ, प्रशान्त रांगी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अमित सैनी, इन्द्रमोहन, शिवकुमार परमार, जिला उपाध्यक्ष विवेक बबलू, मनीष दांगी, प्रेमदत्त दत्तौड़, अमित कलानौर, जिला सचिव माधुरी चावला, सोनिका दहिया, अधिवक्ता रजनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed