{"_id":"6923556a5eb5b0c7e80058c4","slug":"tomatoes-are-throwing-tantrums-like-applesprice-reaches-rs-70-rohtak-news-c-17-roh1019-766808-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टमाटर के सेब जैसे नखरे...70 रुपये पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टमाटर के सेब जैसे नखरे...70 रुपये पहुंचे दाम
विज्ञापन
24 नई सब्जी मंडी में रखा टमाटर । संवाद
रोहतक। शादी के सीजन के चलते टमाटर के नखरे अब सेब जैसे हो गए हैं। रविवार को 70 रुपये किलो बिक रहे सेब के बराबर ही टमाटर के दाम भी पहुंच गए हैं। रोहतक में इन दिनों गुजरात, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश से टमाटर मंगवाया जा रहा है। फल-सब्जी मंडी में रोजाना करीब 2500 क्विंटल टमाटर की आवक के साथ खपत भी हो रही है।
नई फल-सब्जी मंडी के कारोबारियों का कहना है कि रोहतक में रोजाना डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार हो रहा है। टमाटर के बढ़े दामों के चलते आम लोगों ने इसकी खरीद भी कुछ हद तक कम कर दी है। मंडी में टमाटर खरीदने आई सोनिया ने कहा कि पहले वह एक से दो किलोग्राम टमाटर खरीदते थे लेकिन अब दाम बढ़ने से आधा किलो से ही काम चलाना पड़ रहा है।
मंडी में अभी स्थानीय टमाटर नहीं आ रहा। स्थानीय स्तर पर टमाटर आने में अभी दो से तीन महीने और लग सकते हैं। ऐसे में कारोबारी दूसरे प्रदेशों से टमाटर मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सब्जी 10 दिन पूर्व भाव (किलो) वर्तमान भाव
टमाटर 20–25 रुपये 70 रुपये
मटर 100 रुपये-- -100–120 रुपये
अदरक 60 रुपये-- -80–100 रुपये
हरी मिर्च रुपये-- -30 50–60 रुपये
बैंगन रुपये 30-- 50 रुपये
-- -- -- -- -- --
फोटो : 25
मंडी में रोजाना 10 से 12 गाड़ी टमाटर की आवक हो रही है जो राजस्थान, गुजरात व हिमाचल से आ रहा है।
-सोनू, सब्जी का थोक कारोबारी, सब्जी मंडी
-- -
सप्ताह भर से टमाटर महंगा है। बताया जा रहा है कि बरसात के चलते टमाटर की कम आवक होने से तेजी बनी हुई है।
- राजेश चौहान, सब्जी विक्रेता, सब्जी मंडी
-- -- -- -- -- --
टमाटर के दाम बहुत अधिक हैं जिसके चलते घरों में थाली से गायब होने लगा है। टमाटर और सेब के दाम बराबर हो गए हैं।
- राजकुमार, भिवानी चुंगी निवासी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
टमाटर के दाम ज्यादा महंगे हो गए हैं, पहले एक या दो किलो टमाटर खरीदते थे लेकिन अब आधा किलो ही लेने लगे हैं।
- विनोद, जनता कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
नई फल-सब्जी मंडी के कारोबारियों का कहना है कि रोहतक में रोजाना डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार हो रहा है। टमाटर के बढ़े दामों के चलते आम लोगों ने इसकी खरीद भी कुछ हद तक कम कर दी है। मंडी में टमाटर खरीदने आई सोनिया ने कहा कि पहले वह एक से दो किलोग्राम टमाटर खरीदते थे लेकिन अब दाम बढ़ने से आधा किलो से ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंडी में अभी स्थानीय टमाटर नहीं आ रहा। स्थानीय स्तर पर टमाटर आने में अभी दो से तीन महीने और लग सकते हैं। ऐसे में कारोबारी दूसरे प्रदेशों से टमाटर मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी 10 दिन पूर्व भाव (किलो) वर्तमान भाव
टमाटर 20–25 रुपये 70 रुपये
मटर 100 रुपये
अदरक 60 रुपये
हरी मिर्च रुपये
बैंगन रुपये 30