{"_id":"62ae21701c92b1344730b871","slug":"toll-free-will-be-done-across-the-state-on-june-20-in-protest-against-agneepath-rohtakcity-news-rtk649940519","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में 20 जून को प्रदेशभर में टोल फ्री करेंगे चढूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में 20 जून को प्रदेशभर में टोल फ्री करेंगे चढूनी
विज्ञापन
रोहतक। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न किसान संगठन सड़कों पर आ गए हैं। शनिवार को महम के चौबीसी चबूतरे पर खापों की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अग्निपथ योजना के विरोध में 20 जून को प्रदेश के सभी टोल फ्री करवाने का एलान किया। उन्होंने बताया कि 22 जून को सांपला के सर छोटूराम स्मारक स्थल में आयोजित बैठक में हरियाणा सहित पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व अन्य प्रदेशों के सभी किसान-मजदूर संगठनों को बुलाकर सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला लिया जाएगा।
अग्निपथ योजना को गलत ठहराते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार बार-बार गलत नीतियां लाकर जनता के साथ अन्याय कर रही है। करीब एक साल तक किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन के सामने सरकार ने गलती मानते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस लिया था। युवाओं को शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए सरकार का विरोध करना चाहिए। हिंसात्मक गतिविधियां देश की ही संपत्ति का नुकसान करेंगी। किसान आंदोलन के संघर्ष से सीख लेकर योजना का विरोध करेंगे। अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को इस योजना को वापस लेकर सेना में खाली पड़े पदों को तुरंत भरना चाहिए।
बीते शुक्रवार को रोहतक में स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर गुरनाम सिंह चढूनी ने अग्निपथ योजना का विरोध किया था। रविवार को जींद में आयोजित युवाओं व किसान संगठनों की बैठक में गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचकर संबोधित करेंगे।