फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Toilets turned into junkyards, items kept in the toilet at Medical Mor

Rohtak News: कबाड़घर बने शौचालय, मेडिकल मोड़ के टॉयलेट में रखा सामान

Thu, 20 Nov 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Toilets turned into junkyards, items kept in the toilet at Medical Mor
29...शहर के मेडिकल मोड के पास बने शौचालय के बाहर रखा सामान। संवाद - फोटो : स्त्रोत सूचना विभाग
रोहतक। सार्वजनिक सुविधा के लिए शहर में 100 से अधिक शौचालय बनाए गए हैं मगर इनमें से कई ऐसे हैं जो कबाड़घर अधिक नजर आ रहे हैं। इनकी सुविधा जनता को नहीं मिल रही है। शहर के मेडिकल मोड़ के निकट बनाया गया शौचालय अब कबाड़घर में तबदील हो चुका है। यहां के शौचालय में जाले लगे होने के अलावा दरवाजे भी दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां फर्श भी टूटा हुआ है। इनमें अन्य सामान भी रखा हुआ है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों ने बताया कि अब तो शौचालय भी कबाड़घर बना दिए गए हैं। इसके पास में ही खाद्य पदार्थों की एक दुकान भी बनी हुई है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि इसे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराना शुगर मिल मैदान पर लगभग 10 साल पहले बनाए शौचालयों ही हालत खस्ता हो चुकी है। यहां बने शौचालयों के दरवाजे गायब हो चुके हैं। ऐसे में यहां रहने वाली महिलाओं को काफी दूर जाना पड़ रहा है। उनको या तो नई अनाज मंडी में बने शौचालय प्रयोग करने पड़ रहे हैं या फिर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से इन शौचालयों को करीब चार साल पहले कंडम घोषित किया गया है लेकिन लोगों का सवाल यह है कि अगर इनको कंडम घोषित किया गया है तो गिराया क्यों नहीं गया। क्या किसी हादसे का इंतजार है। इसके अलावा किला रोड के बाहर बनाए गए शौचालयों की छत टपक रही है।

सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ रखने के आदेश दिए गए हैं। मेडिकल मोड़ पर बने शौचालय को बंद कर पास ही नया बनाया गया है। लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास रहता है। -डॉ. आनंद कुमार शर्मा, निगम आयुक्त, रोहतक।

29...शहर के मेडिकल मोड के पास बने शौचालय के बाहर रखा सामान। संवाद

29...शहर के मेडिकल मोड के पास बने शौचालय के बाहर रखा सामान। संवाद- फोटो : स्त्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed