फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today the Municipal Corporation will plant 71 saplings, the name of the blood donor will be written on each pot

Rohtak News: आज नगर निगम लगाएगा 71 पौधे, हर गमले पर लिखा जाएगा रक्तदाता का नाम

Mon, 05 May 2025 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Today the Municipal Corporation will plant 71 saplings, the name of the blood donor will be written on each pot
04सीटीके32...केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर अशोका चौक से लेकर बजरंग भवन के बीच पौधारोप
रोहतक। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिन पर सोमवार को अशोका चौक से लेकर बजरंग भवन तक डिवाइडर के बीचों-बीच नगर निगम की ओर से 71 पौधे लगाए जाएंगे। हर गमले पर रक्तदाता का नाम लिखा जाएगा। साथ ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सामाजिक संस्था आप और हम भी शिरकत कर रही है। मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की पहल पर पौधरोपण व रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों से बात की गई। तय हुआ कि नगर निगम की ओर से सिविल रोड पर डिवाइडर के बीचोंबीच पौधरोपण किया जाए। इसके लिए गमले लगाने का काम पूरा हो गया है। साथ ही गमलों पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, डीसी धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त धर्मेंद्र, एसपी नरेंद्र बिजारणिया, एडीसी नरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह व संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह का भी नाम अंकित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
171 ने कराया पंजीकरण, गमलों की संख्या 71
शिविर में रक्तदान करने के लिए 171 लोगों ने पंजीकरण करवा दिया है, लेकिन गमलों की संख्या 71 ही है। जो लोग बच जाएंगे, उनका नाम बजरंग भवन से आगे बाद में लगाए जाने वाले गमलों पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कपिल नागपाल, पार्षद नगर निगम
बाक्स
रोहतक से गहरा नाता रहा है केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रोहतक से गहरा नाता रहा है। उनका जन्म जिले के गांव निंदाना में हुआ और बचपन बनियानी गांव में बीता। साथ ही वे लंबे समय तक हुड्डा कॉम्लेक्स स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रहे। इसके अलावा 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। चाहे उनका चुनाव क्षेत्र करनाल रहा है, लेकिन रोहतक से उनका गहरा जुड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed