{"_id":"64ff7812b5af2cd8e4055375","slug":"today-asha-workers-will-raise-voice-for-rights-in-jan-ekta-samvad-panchayat-rohtak-news-c-17-roh1020-244371-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आज जन एकता संवाद पंचायत में हक के लिए आवाज उठाएंगी आशा वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आज जन एकता संवाद पंचायत में हक के लिए आवाज उठाएंगी आशा वर्कर्स
विज्ञापन
रोहतक।
प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैए के खिलाफ मंगलवार को आशा वर्कर्स जन एकता संवाद पंचायत करेगी। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) शहर के हुडा पार्क में होने वाली इस पंचायत के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आशा वर्करों के समर्थन में होने वाली पंचायत की तैयारी पूरी हो गई है।
यूनियन की जिला प्रधान अनीता, जिला सचिव सोनिया और कोषाध्यक्ष कमलेश लाहली ने कहा कि प्रदेश भर की 21000 आशा वर्कर्स सरकार के महिला विरोधी और संवेदनहीन रुख के चलते आठ अगस्त से लगातार हड़ताल पर हैं। हड़ताल के एक महीना से ज्यादा बीतने के बावजूद प्रदेश सरकार ने आशा वर्करों से सकारात्मक बातचीत नहीं की है। आंदोलन को दमन के माध्यम से दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकार की इस तानाशाहीपूर्ण के खिलाफ आशा वर्कर्स यूनियन (सीटू) प्रदेश में चार सितंबर से पोल खोलो अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत सभी ब्लाॅकों पर आंदोलन की समर्थन में पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 12 सितंबर को हुडा सिटी पार्क में रोहतक ब्लॉक के गांव और शहर की बस्तियां के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की पंचायत बुलाई गई है। पंचायत की सफलता के लिए पिछले चार दिन से रोहतक ब्लॉक के गांव और शहर की बस्तियों में 10 अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाया। मंगलवार को पंचायत में 13 सितंबर को सरकार की ओर से भेजे गए बातचीत के संदेश पर भी चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।