फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Today 3600 Green Ration Card Holder deliver grain

जिले के 3600 हरे कार्ड धारकों को आज मिलेगा राशन, शहर के सिर्फ 274 शामिल

Mon, 11 May 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Today 3600 Green Ration Card Holder deliver grain
10 सीटीवाई 02वीकेपी : तेज कालोनी स्थित डिपो के बाहर शनिवार को राशन लेने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के तह - फोटो : RohtakCity
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। जिले में हरे राशन कार्ड धारकों में से पात्र 3600 से ज्यादा परिवारों को सोमवार से टोकन के आधार पर राशन दिया जाएगा। इसमें प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं व पूरे परिवार को एक किलो दाल मुफ्त मिलेगी। इसमें शहर से 274 के करीब परिवार हैं, बाकी ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों का चयन किया गया है।
लॉकडाउन 3 लागू होने के बाद सरकार ने दुकान व फैक्टरी खोलकर कुछ राहत दी है। बावजूद इसके गरीब वर्ग के लोग दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं। सरकार द्वारा गुलाबी, पीले व खाकी राशन कार्ड धारकों को तीन माह तक मुफ्त राशन दिया जा रहा है। बाकी हरे राशन कार्ड धारक बच गए हैं, जिनको सरकार ने राहत देने के लिए विशेष सर्वे करवाया था। इसमें साढ़े 3 हजार से ज्यादा लोगों का चयन किया गया। उक्त लोगों को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा स्पेशल टोकन दिया गया है। प्रत्येक परिवार को खाकी कार्ड धारक के बराबर एक किलो दाल व 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति मिलेगा। फिलहाल राशन डिपो पर मई माह की गुलाबी, खाकी व पीले राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, चीनी मिलनी शुरू हो चुकी है। केवल आटा व नमक नहीं आया है।
विज्ञापन

शहर में 3600 में से मात्र 274 के करीब परिवार शहर के मिले हैं। इनमें भी 10 गरनावठी गांव से हैं। जबकि शहर में हरे राशन कार्ड धारकों की संख्या 2 हजार से ऊपर है। ऐसे में अब भी बहुत से जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं, जिनके पास हरा राशन कार्ड है, लेकिन सरकारी सहायता नहीं मिली है। ऐसे में उनकी सरकार से मांग है कि उनकी भी सुध ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विभाग के पास 3600 के करीब परिवारों की सूची आई थी। जांच पड़ताल कर ऐसे परिवारों को सोमवार से खाकी कार्ड के बराबर राशन मिलना शुरू हो जाएगा। सुबह तक सभी डिपो धारकों तक पात्र परिवारों के टोकन पहुंचा दिए जाएंगे। सूची में शामिल परिवार को एक किलो दाल व 5 किलो प्रति व्यक्ति गेहूं मिलेगा। जहां तक शहर से कम पात्रों की संख्या का सवाल है, उनके पास प्रशासन ने सूची भेजी है। वे गांव व शहर नहीं देखते।

-अशोक शर्मा, डीएफएसओ
अभी तक नहीं मिले टोकन
सूचना मिली थी कि स्पेशल टोकन वाले परिवारों को सोमवार से राशन देना है, लेकिन रविवार दोपहर तक उनके पास कोई सूची नहीं आई। रविवार को डिपो बंद रखा गया। सोमवार को गुलाबी, पीला व खाकी राशन कार्ड धारकों को अनाज देंगे।
-दलेल सिंह, राशन डिपो संचालक, पाड़ा मोहल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed