फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   To go to Khatu Shyam, the train will run from Rohtak to Madar at 1:20 minutes

खाटू श्याम जाने के लिए रोहतक से 1:20 मिनट पर मदार के लिए चलेगी ट्रेन

Tue, 05 Nov 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
To go to Khatu Shyam, the train will run from Rohtak to Madar at 1:20 minutes
05सीटीके11-रोहतक रेलवे स्टेशन।
रोहतक। खाटू श्याम जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को रेल मंत्रालय ने पत्र जारी कर रोहतक से वाया रेवाड़ी व रींगस होते हुए मदार के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन रोहतक स्टेशन से दोपहर 1:20 मिनट पर चलेगी। इससे खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं रेलवे ने छठ पूजा को देखते हुए यह गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। छठ पूजा के लिए हर साल हजारों यात्री रोहतक से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड स्थित अपने घर जाते हैं। ऐसे में रेलगाड़ियों के टिकट कई माह पहले ऑनलाइन ही बुक हो चुके हैं, जिन यात्रियों की टिकट कंफर्म नहीं हो पाई उन्हें अब रेलवे स्टेशन पर आकर टिकट कंफर्म से संबंधित जानकारी लेनी पड़ रही है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों में कंफर्म टिकट की मारामारी है। वाया पटना हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में 200 के बीच वेटिंग चल रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहार पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से ही यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

आगामी आदेशों तक चलती रहेगी यह ट्रेन
रेलवे की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि जब तक आगामी आदेश नहीं मिल जाते तब तक यह ट्रेन चलती रहेगी। यह ट्रेन रोहतक से वाया रेवाड़ी, रींगस होते हुए मदार पहुंचेगी। ऐसे में छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। अन्य स्टेशनों से जाने वाले यात्रियों को भी काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे द्वारा यह पत्र जारी हुआ है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ही रेलवे ने यह फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed