फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tikaram PG College of Sonipat first in netball competition

Rohtak News: नेटबॉल प्रतियोगिता में सोनीपत का टीकाराम पीजी कॉलेज प्रथम

Fri, 06 Dec 2024 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tikaram PG College of Sonipat first in netball competition
06सीटीके05कन्या महाविद्यालय खरखौदा में जीत के बाद मौजूद​ ​खिलाड़ी। स्रोत एमडीयू
रोहतक। कन्या महाविद्यालय खरखौदा में शारीरिक शिक्षा विभाग व खेल क्लब की ओर से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय नेटबॉल महिला इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया। इसकी प्राचार्य डॉ. प्रमिला ने अध्यक्षता की। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव नीरज दहिया उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में टीकाराम पीजी कॉलेज सोनीपत ने पहला स्थान, कन्या महाविद्यालय खरखौदा ने दूसरा व तीसरा स्थान सैनी कॉलेज रोहतक ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रमिला ने सभी टीमों, उनके इंचार्ज व कोच का स्वागत और आभार प्रकट किया। प्राचार्य ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। डॉ. दर्शना ने बताया कि पहला मैच में सैनी कॉलेज रोहतक ने एमकेजेके कॉलेज रोहतक 19-14 से हराया। दूसरा मैच में टीकाराम पीजी कॉलेज सोनीपत ने जाट कॉलेज रोहतक को 27- 23 से हराया। तीसरे मैच में कन्या महाविद्यालय खरखौदा ने सैनी कॉलेज रोहतक को 30- 25 से हराया।
विज्ञापन

चौथे मैच में सैनी कॉलेज रोहतक ने जाट कॉलेज रोहतक को 21-20 से हराया। फाइनल मैच में टीकाराम पीजी कॉलेज सोनीपत ने कन्या महाविद्यालय खरखौदा को 25-22 से हराया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रो. आरपी गर्ग ने कहा कि हार व जीत दोनों ही खेल का एक हिस्सा है। सभी खिलाड़ियों को कठोर अभ्यास और समर्पण के साथ खेलना चाहिए। इस अवसर पर कोच आदित्य ,नरेंद्र, सुमित्रा ,रेखा ,ज्योति व कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed