फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tightening arrangements made by the police for the strike and demonstration of the farmers movement and other employees

किसान आंदोलन और अन्य कर्मचारियों की हड़ताल व प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने किए कड़े इंतजाम

Thu, 26 Nov 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tightening arrangements made by the police for the strike and demonstration of the farmers movement and other employees
किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए नाके पर तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : RohtakCity
किसानों के दिल्ली कूच व अन्य कर्मचारियों की हड़ताल व प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम कर लिए हैं। पुलिस ने इसके लिए जिले की सीमाओं यानि आउटर में 7 नाके लगा दिए हैं। जिन पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जिले के आउटर सीमाओं के थाना क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों में अस्थायी जेल बनाई गई है। गौरतलब है कि ये जेल सिर्फ किसानों के लिए ही हैं। इसके अलावा शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों को एंट्री शादी का कार्ड देखकर ही दी जाएगी। किसानों के लिए हर जगह एंट्री पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इस पूरे क्रम पर विशेष तौर से नजर रखने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से 14 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन को लेकर संबंधित थाना एवं चौकी पुलिस रिजर्व
किसानों के दिल्ली कूच के अलावा अन्य कर्मचारियों का भी धरना एवं प्रदर्शन है। जिसमें भी पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। बस स्टैंड, लघु सचिवालय सहित सभी संस्थानों के लिए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस दलबल की तैनाती की है। इसके अलावा भी जहां भी कर्मचारी प्रदर्शन एवं धरना कर रहे होंगे, वहां की थाना एवं चौकी पुलिस उनके लिए रिजर्व की गई है।
विज्ञापन

संदिग्धों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
हर संदिग्ध लोगों पर पुलिस की विशेष तौर पर पैनी नजर रहेगी। शरारती तत्वों से पुलिस बहुत ही सख्ती से पेश आएगी। इसके अलावा पुलिस की कई टीम पुलिस लाइन में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तत्पर तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed