फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showing leopard in A Village

लाडवा में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, पकड़ने के लिए पांच टीमें तैनात

Sat, 20 Jul 2019 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Showing leopard in A Village
सांकेतिक तस्वीर

लाडवा उपमंडल के गांव बडौंदा के खेतों में शुक्रवार को तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया है। तेंदुआ देखे जाने के बाद से ही गांव और आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन्य प्राणी विभाग के की टीम मौके पर पहुंची और खेतों का निरीक्षण कर पिंजरा लगाया और टीमें तैनात कर दी।

विज्ञापन


गांव के किसान राकेश व उसके पिता रूलदू राम शुक्रवार सुबह जब अपने खेतों से पशुओं के लिए घास काटने गए तो उन्होंने गन्ने के खेतों में सरसराहट सुनी और किसी जीव को देखा। राकेश ने खेतों की मेड़ों पर दूर तक बने किसी अजनबी जीव के पंजे देखे जो सामान्य जीवों से काफी बड़े थे। राकेश का कहना है कि यें पंजे तेंदुए के हो सकते हैं।
विज्ञापन


पंजों के निशान देखकर घबराए राकेश व उसके पिता गांव वापस आए और गांव के सरपंच रघुबीर सिंह को इसकी सूचना दी। गांव के सरपंच ने तुरंत ही लाडवा के बीडीपीओ सुभाष चंद को मामले की जानकारी दी और इस तेंदुए को पकडवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीपीओ ने पंचकूला वन्य जीव विभाग को सूचना दी इसके बाद कुरुक्षेत्र से वन्य जीव विभाग की टीम गांव बडौंदा पंहुची। वन्य विभाग की टीम के पंहुचने पर बड़ी संख्या में गांववासी भी उनके साथ मौके पर गए। टीम के सदस्यों ने खेतों में बने पंजों के निशान देखे लेकिन वें तेंदुआ ही होने के किसी ठोस निर्णय पर नही पहुंच पाए हैं ।

पंचकूला से वन्य जीव विशेषज्ञ शिव कुमार ने भी बडौंदा गांव के खेतों में बने पंजों के निशानों का गंभीरता से अध्ययन किया। वन्यजीव विभाग के निरीक्षक तेजबीर का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं और खेतों से पंजे के निशान ले लिए गए है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के पंजो के निशान अलग तरह के होते है और गांव बडौंदा में पाए गए पंजो के निशान तेंदुए से पूरी तरह अलग है।

निरीक्षक तेजबीर ने कहा कि देर शाम को पिंजरा लगा दिया जाएगा है और वन्य विभाग की रेस्क्यू टीम रात को मौके पर रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर यह तेंदुआ हुआ तो रखे गए गोश्त की गंध से पिंजरे में पकड़ा जाएगा।

तेंदुआ पकड़ने के लिए पांच टीमें तैनात
बडौंदा गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पांच टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं। वन्य जीव निरीक्षक तेजबीर ने बताया कि कैथल, यमुनानगर, करनाल, अंबाला व कुरुक्षेत्र की टीमें अलर्ट पर हैं। तेंदुआ दिखाई देने पर कोई भी टीम बुलाकर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

तेंदुआ दिन के समय किसी पर हमला नहीं करता और केवल रात में ही शिकार करता है। तेंदुआ आमतौर पर कुत्ते, भेड़, बकरी, खरगोश, बछड़ा का शिकार करता है और किसी विषम परिस्थिति में ही मनुष्य पर आक्रमण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed