फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   throw ball, rohtak, kurushetra, haryana, sports, school state championship, rohtak

थ्रो बॉल में रोहतक तो हॉकी में कुरुक्षेत्र का दबदबा

Sun, 11 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 11 Sep 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
throw ball, rohtak, kurushetra, haryana, sports, school state championship, rohtak
राजीव गांधी स्पोर्ट्स खेल परिसर में स्कूल स्टेट चैंपियनशिप का दूसरा दिन - फोटो : amar ujala
राजीव गांधी स्पोर्ट्स खेल परिसर में स्कूल स्टेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। खिलाड़ियों को पहले खेल मैदान में तो बाद में कड़ी धूप में पसीना बहाना पड़ा। खिलाड़ियों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9 बजे ही खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई थीं। सुबह हॉकी, रोलर हॉकी, स्केटिंग, थ्रोबॉल और बेसबॉल में क्वार्टर और सेमीफाइनल मैच हुए तो शाम को फाइनल। थ्रोबॉल में रोहतक तो हॉकी में कुरुक्षेत्र चैंपियन बना। इस बार रोहतक को जनवरी में नेशनल हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी भी मिली है। रविवार को सभी खेलों की विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


हॉकी में कुरुक्षेत्र की बेटियों ने हिसार को हराया

अंडर-14 में लड़कियों के फाइनल मैच में कुरुक्षेत्र ने हिसार को 4-3 से हराया। कुरुक्षेत्र ने पहले, हिसार ने दूसरे और सोनीपत ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के लिए मैच में सोनीपत ने रोहतक को 2-0 से मात दी। वहीं, लड़कों मेें भिवानी और जींद के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें भिवानी ने जींद को 5-0 से हराया। इस मैच में भिवानी के खिलाड़ी नितेश कुमार ने हैट्रिक लगाई। इससे पहले हुए क्वार्टर फाइनल में जींद ने यमुनानगर को 4-0, कुरुक्षेत्र ने रोहतक को 4-0, भिवानी ने राई को 4-2, सिरसा ने रेवाड़ी को 1-0 से हराया। फाइनल मैच रविवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्रोबॉल में रोहतक की बेटियों का कब्जा

थ्रोबॉल अंडर-19 लड़कियों में रोहतक की बेटियों का कब्जा रहा। इसमें रोहतक ने पहले, सिरसा ने दूसरे और भिवानी ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। अंडर-19 लड़कों में गुड़गांव विजेता तो जींद उपविजेता बना।

रोलर हॉकी में पंचकूला ने जीता गोल्ड

रोलर हॉकी में अंडर-19 में पंचकूला ने गोल्ड जीता तो करनाल के हिस्से में सिल्वर और कुरुक्षेत्र ने कांस्य पर कब्जा जमाया।

बेसबॉल में रोहतक ने कुरुक्षेत्र को दी मात

बेसबॉल अंडर-19 में रोहतक की बेटियों ने कुरुक्षेत्र को 5-0 से मात दी। फतेहाबाद ने पंचकूला को 15-8, कैथल ने सोनीपत को 9-0, अंबाला ने करनाल को 19-5 और पानीपत ने झज्जर को 4-0 से हराया। वहीं, लड़कों मेें पानीपत ने सोनीपत को हराया तो कैथल ने यमुनानगर को मात दी। अंडर-14 गर्ल्स में जींद ने कुरुक्षेत्र को 1-0, हिसार ने सोनीपत को 7-0, पानीपत ने झज्जर को 4-1, फरीदाबाद ने करनाल को 3-2 और कैथल ने पंचकूला को 4-3 से हराया। ब्वॉयज में सिरसा ने पंचकूला को 4-0, महेंद्रगढ़ ने सोनीपत को 1-0, भिवानी ने कैथल को 4-3, जींद ने झज्जर को 3-0, अंबाला ने करनाल को 3-2, पानीपत ने हिसार को 4-3 और रोहतक ने फरीदाबद को 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में यमुनानगर ने सिरसा को 7-4 और महेंद्रगढ़ ने भिवानी को 12-2 से मात दी।


हॉकी ब्वॉयज में सोनीपत की टीम बाहर

हॉकी के अंडर-14 में सोनीपत की टीम पहले ही मैच में बाहर हो गई। इस टीम के खिलाड़ी के जन्म प्रमाण पत्र के दो-दो दस्तावेज होने से आपत्ति जताई गई। अब टीम इंचार्ज को जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed