{"_id":"6a39a63c83684a82590a6cad","slug":"three-structures-two-boundary-walls-and-a-paved-road-network-were-demolished-across-125-acres-of-land-rohtak-news-c-17-roh1020-876895-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 12.5 एकड़ भूमि में तीन निर्माण, दो चहारदीवारी व पक्का रोड नेटवर्क किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 12.5 एकड़ भूमि में तीन निर्माण, दो चहारदीवारी व पक्का रोड नेटवर्क किया ध्वस्त
विज्ञापन
20-रोहतक स्थित गांव भैयापुर में अवैध निर्माण को तोड़ता बुलडोजर। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : संवाद
रोहतक। जिला प्रशासन ने अवैध निर्माणों व काॅलोनियों पर अंकुश लगाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सोमवार को तोड़-फोड़ अभियान चलाया। इसके तहत भैयापुर व रोहतक में लगभग 12.5 एकड़ में विकसित की जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों में तीन निर्माण, दो चहारदीवारी एवं पक्का रोड नेटवर्क ध्वस्त किया गया।
सोमवार को टीम जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू की देखरेख में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। लोगों को दोबारा अवैध निर्माण न करनेे की हिदायत दी गई।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध निर्माण या कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा। अवैध कॉलोनी व निर्माण नहीं पनपने दिया जाएगा। नागरिक अपनी जमा पूंजी अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।