फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three lakhs were looted by using a pistol in New Rajendra Colony

न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में पिस्तौल अड़ाकर लूटे थे तीन लाख

Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs were looted by using a pistol in New Rajendra Colony
रोहतक। शहर की न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में तीन युवक घर में घुसकर 3 लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात 24 फरवरी की दोपहर की बताई गई है। पीड़ित ने शिवाजी कॉलोनी थाने में अब रैनकपुरा निवासी सूरज व उसके साथियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी को दोपहर वह घर पर था। तभी रैनकपुरा निवासी सूरज गेट पर आया। साथ में उसके साथ एक युवक भी था। बोला, उसे पैसे की जरूरत है। मना करने पर सूरज कहासुनी करने लगा। साथ ही सिर पर पिस्तौल तान दी। जबकि दूसरे युवक ने उसका गला दबा दिया। जबरन उसे अंदर ले गए और अलमारी से 3 लाख रुपये निकाल लिए। उसने शोर मचाया तो एक युवक बाहर से डंडा लेकर आया और सूरज को दे दिया। सूरज ने डंडा उसके पैरों पर मारा। बचाव के लिए वह भागा तो सीढ़ियों से गिर गया। उसकी सोने की चेन टूट कर गिर गई, जो नहीं मिली। घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बेटा अस्पताल में दाखिल था, अब होश आया
दीपक की मां बिमला देवी ने बताया कि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ऐसे में अब बयान दिए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लूट का मामला दर्ज कर कई दृष्टिकोण से जांच पड़ताल कर रहे हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed