{"_id":"6a1afa9fd27f11a08e08f8c5","slug":"three-daughters-of-the-district-will-represent-india-in-the-asian-games-rohtak-news-c-17-roh1020-864623-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले की तीन बेटियां एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले की तीन बेटियां एशियन गेम्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
Sun, 31 May 2026 08:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 31 May 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रोहतक की तीन होनहार महिला पहलवानों ने एशियन गेम्स के ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मनीषा भानवाल, मानसी अहलावत और दीपांशी का चयन भारतीय कुश्ती टीम में हुआ है, जिससे वे आगामी एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दिल्ली के आईजी स्टेडियम में शनिवार को आयोजित ट्रायल मुकाबलों में देशभर के चुनिंदा पहलवानों ने भाग लिया। रोहतक की इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विरोधियों को पराजित किया और एशियाई खेलों का टिकट हासिल किया। मनीषा भानवाल ने 62 किलोग्राम, मानसी अहलावत ने 57 किलोग्राम और दीपांशी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
कोच मनदीप ने बताया कि तीनों खिलाड़ी पिछले दो वर्षों से एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी हुई थीं। वे रोजाना 6 से 7 घंटे तक कठिन अभ्यास करती हैं। वर्तमान में तीनों पहलवान रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि चयन की खबर मिलते ही खिलाड़ियों के परिवारों और अखाड़ों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मनीषा भानवाल का खेल रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने जुलाई 2025 में आयोजित चौथी रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीता था, जबकि मार्च में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 2016 साउथ एशियन प्रतियोगिता सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
एशियन गेम्स इस वर्ष 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होंगे, जहां रोहतक की ये तीनों बेटियां भारत से पदक जीतने की उम्मीदों के साथ उतरेंगी।