{"_id":"6621ba04b57cfb74f1059168","slug":"three-arrests-so-far-in-nafe-singh-murder-case-main-accused-absconding-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106892-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नफे सिंह हत्याकांड में अब तक तीन गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नफे सिंह हत्याकांड में अब तक तीन गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी फरार
Fri, 19 Apr 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जय किशन की बराही फाटक के पास 25 फरवरी को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में नफे सिंह के भांजे संजय और गनमैन संजीत कबलाना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हत्याकांड को चार शूटर ने अंजाम दिया था।
इस मामले में पुलिस ने वारदात के सप्ताह भर बाद गोवा से आशीष और सौरव नाम के दो शूटर गिरफ्तार किए थे। इनकी गिरफ्तारी के चंद दिनों बाद वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी उपलब्ध करवाने वाले आरोपी धर्मेंद्र निवासी बिजवासन को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 1 अप्रैल को नंदू गैंगस्टर के करीबी अमित गुलिया को मंडोली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। गैंगस्टर अमित ने ही नंदू के कहने पर शूटर सौरव और आशीष उपलब्ध करवाए थे। मामले में दो आरोपी अतुल प्रधान निवासी नजफगढ़ और नकुल सांगवान निवासी नारनौल अभी तक फरार चल रहे हैं। पुलिस अब तक वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद नहीं कर सकी है। वारदात के चंद दिनों बाद सोशल मीडिया पर जारी हुई पोस्ट की सत्यता भी अभी तक नहीं हो पाई है।
मामले में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, चेयरपर्सन पति रमेश राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार, पौत्र राहुल, गौरव, कांग्रेस नेता बिजेंद्र दलाल और उनके पुत्र बिजेंद्र आरोपी बनाए गए हैं। इनमें से किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार इस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है लेकिन अभी तक तीन गिरफ्तारियां ही हो पाई हैं। मुख्य शूटर का कुछ सुराग नहीं है और नामजद आरोपी भी हिरासत में नहीं लिए जा सके हैं। इतना ही नहीं, अभी तक सीबीआई ने भी इस केस को अपने हाथ में नहीं लिया है। इस वजह से नफे सिंह के परिजनों और समर्थकों में रोष है।