फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   three and half lacs rupees thefted in kalanaur

कलानौर बेकरी की दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी

Mon, 25 Nov 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
three and half lacs rupees thefted in kalanaur
रोहतक। कलानौर पुलिस चौकी से करीब 25 कदम दूर बनी एक बेकरी का ताला तोड़कर चोर साढ़े तीन लाख रुपये चुरा ले गए। पुलिस को देर रात हुई वारदात की भनक तक नहीं लगी। अगले दिन सुबह बेकरी संचालक दुकान पहुंची तो शटर पर लगा ताला गायब मिला। अंदर गल्ले में रुपये नहीं मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलानौर मस्जिद वाली गली निवासी सुमन ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा कि कलानौर पुलिस चौकी के पास उसकी बेकरी है। घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए रुपयों की जरूरत है। घर में दरवाजे पर ताला नहीं होने के चलते चौकी के पास बनी दुकान में रुपये रखे थे। यहां से इन्हें किसी ने चुरा लिया। आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनसे पुलिस को मदद मिल सकती है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed