फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Thousands of pipes damaged, drinking water flowing on the road

हजारों के पाइप क्षतिग्रस्त, सड़क पर बह रहा पेयजल

Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Thousands of pipes damaged, drinking water flowing on the road
सेक्टर तीन रजवाहे के पास सडक के किनारे टूटे पडे पानी के पाइप। संवाद
रोहतक। बोहर नहर से सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर एक तक नहरी पानी की हर बूंद को लाने की योजना चार साल बाद भी सिरे नहीं चढ़ी है। सवा करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर होने के बाद सड़क पर पानी बह रहा है। इस प्रोजेक्ट में लगने वाले हजारों की कीमत के कंकरीट के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस प्रोजेक्ट पर हाल ही में चंडीगढ़ सीनियर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बोहर से शीला बाईपास तक नहरी पानी लाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को तकरीबन ढाई किलोमीटर की भूमिगत पेयजल लाइन बिछानी थी। इसके लिए सवा करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी पास हुआ और काम भी शुरू हुआ। प्रोजेक्ट के लिए कंकरीट की पाइप लाइन भी आ गई और विभाग ने नियमानुसार 60 फीसदी पेमेंट भी कर दी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक साल नौ माह का समय था, लेकिन यह चार साल बाद भी अधूरा है। इस कार्य को ठेकेदार भी अधूरा छोड़ गए। विभाग की माने तो इस प्रोजेक्ट की आधी से अधिक राशि भी खर्च हो चुकी है। हालांकि अधिकारी इस प्रोजेक्ट को पूरा न करने के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार मानते हैं। विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया उनके समय में ढाई किलोमीटर के प्रोजेक्ट में से पौना किलोमीटर का कार्य रह गया था। वह प्रोजेक्ट का 70 प्रतिशत कार्य पूरा करके सेवानिवृत्त हुए थे, इसके बाद कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ यह वर्तमान के अधिकारी बता सकते हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता बूंद-बूंद को तरसे, सड़क पर बहता है पानी
जल घर एक के उपभोक्ता राशनिंग के समय बूंद-बूंद पानी को तरसते हैं और यहां सड़क पर पानी बहता रहता है। सड़क पर पानी बहने से कई बार सड़क भी टूटती रहती है और स्थानीय लोग भी इसका विरोध करते हैं। इसके बावजूद रजबाहे और टूटी लाइन से पानी का बहना लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। इसे पूरा करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। मार्च तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। क्षतिग्रस्त पाइपों को किनारे रखवा दिया है ताकि आवागमन बाधित न हो। इनकी जिम्मेदारी ठेकेदार की है।
- प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed