फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   This time the councilor will not leave the house, will ask for five lakhs for each ward

इस बार पार्षद नहीं छोड़ेंगे सदन, हर वार्ड के लिए मांगेंगे पांच-पांच लाख

Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
This time the councilor will not leave the house, will ask for five lakhs for each ward
नगर निगर हाउस की बैठक को लेकर भाजपा पार्षदों के साथ बैठक करते मेयर मनमोहन योयल । अमर उजाला
नगर निगम हाउस की करीब पांच माह बाद वीरवार को जिला विकास भवन में सुबह 11 बजे बैठक होगी। भाजपा पार्षद अबकी बार हाउस की बैठक नहीं छोड़ेंगे, बल्कि हर वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए हर माह पांच-पांच लाख मांगेंगे। साथ ही टूटी पड़ी 50 किलोमीटर लंबी गलियों के लिए प्रस्ताव पास कर मुख्यमंत्री से बजट मांगा जाएगा। साथ ही अमृत प्रोजेक्ट पर निगम अधिकारियों से सवाल करेंगे। बुधवार को मेयर आवास पर हुई भाजपा पार्षदों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर सहित 12 पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियमों के तहत हर माह हाउस की बैठक होगी चाहिए। अगर संभव नहीं है तो तीसरे माह बैठक अनिवार्य है। इसके बावजूद पिछले छह माह में हाउस की सही ढंग से बैठक नहीं हो सकी। एक बार बैठक भ्रष्टाचार, दूसरी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, तीसरी बार पंचायत चुनाव व चौथी बार विधानसभा की कमेटी की बैठक के चलते टल गई। अब वीरवार को बैठक होगी, जिसमें सड़क, पानी, बिजली, सफाई व दूसरे विकास कार्यों से जुड़े वे 329 प्रस्ताव रखे जाएंगे, जो पार्षदों ने 13 सितंबर को होने वाली बैठक के लिए दिए थे। सितंबर के बाद अक्तूबर व एक दिन पहले हाउस की बैठक टल चुकी है। अब बैठक वीरवार को होगी, जिसकी तैयारी को लेकर वीरवार शाम को मेयर मनमोहन गोयल के आवास पर भाजपा पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें मेयर के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, महिला पार्षद डिंपल जैन, मैडम गीता, पप्पन गुलिया, सुरेश किराड़, राधेश्याम ढल, कृष्ण सहरावत, पूनम किलोई के पति सूरजमल किलोई, मुक्त नागपाल के पति दीपू नागपाल, कंचन खुराना के पति एवं पूर्व पार्षद अशोक खुराना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम ने ये प्रस्ताव जोड़े
डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जोन 1, 2 व 3 का तीन माह भुगतान कर दिया गया है। अब प्रस्ताव आगे के लिए हाउस के सामने प्रस्तुत है।
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का टेंडर सितंबर में खत्म हो गया था। जनहित में उसे दिसंबर तक बढ़ाया गया है।
मुख्यालय की तरफ से पत्र भेजा गया था कि सार्वजनिक पार्कों की देखरेख का कार्य आरडब्ल्यू या एनजीओ को दिया जाए। इसके लिए रेट पहले 4 रुपये था, जिसे अब 5 रुपये प्रति वर्ग गज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की तरफ से जनहित में शहर से कचरा लिफ्टिंग, डोर टू डोर कलेक्शन, सड़कों की सफाई व सफाई से जुड़े दूसरे कार्य का टेंडर लगाया था। मुख्यालय के गाइड लाइन के तहत उसे री टेंडर करके लगाया जा रहा है। काम प्रभावित न हो, इसलिए पुरानी एजेंसी का कार्यकाल दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने का कार्य विनोद को दिया गया था, जिसका 72 हजार रुपये बकाया है। साथ ही भविष्य में उसे एक हजार रुपये प्रति लावारिस शव के अंतिम संस्कार पर दिया जाना है।
एनडीआएफ के लिए सुनारिया गांव की सीमा में पांच एकड़ जमीन दी जाए।
आर्ट एंड कल्चर विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए सुनारिया के पास पांच एकड़ जमीन दी जाए।
नगर निगम में नए कर्मचारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को अनुमति दी जाए।
भाजपा पार्षद जोड़ेंगे ये प्रस्ताव
हर माह हर वार्ड के विकास के लिए पार्षदों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएं।
शहर में टूटी 50 किलोमीटर लंबी गलियों को दोबारा बनाया जाए, इसके लिए सीएम से फंड मांगा जाए।
अमृत प्रोजेक्ट को लेकर रिपोर्ट सदन में रखी जाए। आखिर प्रोजेक्ट पर कितनी राशि खर्च हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed