फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ultrasounds for everyone will be conducted at the Civil Hospital just as before

Rohtak News: सिविल अस्पताल में पहले की तरह सभी के होंगे अल्ट्रासाउंड

Sun, 30 Aug 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ultrasounds for everyone will be conducted at the Civil Hospital just as before
झज्जर। सिविल अस्पताल में अब पहले की तरह सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। इनमें पेट दर्द, पथरी और गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। अल्ट्रासाउंड करने वाली महिला डॉक्टर के विभाग की ओर से दूसरे जिले में डेपुटेशन के आदेश किए गए थे। इसके चलते अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रभावित होने की आशंका थी, क्योंकि इसके लिए कोई अन्य डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से पिछले तीन-चार दिनों से अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर पोस्टर चस्पा किया गया था, जिसमें केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाने की सूचना दी गई थी। गर्भवती महिलाओं को इसके लिए कमरा नंबर आठ में महिला डॉक्टर से मिलकर पर्ची लेने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


अब महिला डॉक्टर का डेपुटेशन रद्द कर दिया गया है और उनकी सेवाएं सिविल अस्पताल में ही जारी रहेंगी। ऐसे में सभी तरह के अल्ट्रासाउंड की सुविधा दोबारा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 50 से 60 अल्ट्रासाउंड
सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 से 60 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या गर्भवती महिलाओं की होती है। डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अनुबंधित अस्पतालों में भी गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है।

वर्जन

डॉक्टर का डेपुटेशन दूसरी जगह किया गया था, लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है। उनकी सेवाएं सिविल अस्पताल में ही जारी रहेंगी।

डॉ. अजय सिंगला, एसएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed