फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   This preparation of Ramlila is not for the stage, but for the digital Ramlila

रामलीला की ये तैयारी मंच के लिए नहीं, बल्कि डिजिटल रामलीला के लिए

Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
This preparation of Ramlila is not for the stage, but for the digital Ramlila
डिजिटल रामलीला के लिए तैयार बाल कलाकार। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। कोविड-19 की वजह से इस बार स्कूलों में रामलीला का मंचन नहीं हो रहा है। हां इतना जरूर है कि विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल ने गैप न करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये दर्शकों तक बच्चों की विद्या को रामलीला के जरिये पहुंचाना सुनिश्चित किया है। प्रधानाचार्या डॉ. रिशु सिवाच ने बताया कि हर बार स्कूल में रामलीला का मंचन किया जाता था, लेकिन इस बार फिजिकली ऐसा संभव नहीं। अगर मंचन करते तो भीड़ बढ़ती और मैनेज करना मुश्किल हो जाता। ऐसे में नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कारों के साथ जोड़े रखना भी जरूरी है, इसलिए वर्चुअल रामलीला का मंचन करना तय किया गया। इसमें 9 से 10 एपिसोड होंगे, अभी दो एपिसोड शूट हो चुके हैं। सुबह 10:30 बजे बाल कलाकार तैयारी करते हैं, पहले रिहर्सल होती है और शाम को शूट करते हैं। उन्हीं कलाकारों को बुलाया जाता है जो एपिसोड में होते हैं। कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 13 कलाकार होते हैं। इस दौरान नियमों का पूरा ध्यान रखा जाता है। शुक्रवार से सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। जहां रामलीला में पहले 40 के करीब बाल कलाकार होते थे, अब तो 20 हैं। पहले नौ से लेकर 11:30 या 12 बजे तक मंचन होता था, अब 20 से 25 मिनट का ही एपिसोड होगा।

डिजिटल रामलीला के लिए तैयार बाल कलाकार।

डिजिटल रामलीला के लिए तैयार बाल कलाकार।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed