फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   third nation cup - Indian Team sarbia rawana

थर्ड नेशन कप में भाग लेने के लिए भारतीय जूनियर बॉक्सिंग टीम सर्बिया हुई रवाना

Tue, 13 Aug 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
third nation cup  - Indian Team sarbia rawana
सर्बिया बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से वर्बस शहर में 12 से 19 अगस्त तक तीसरे नेशन कप का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को 37 सदस्यीय भारतीय जूनियर बॉक्सिंग टीम सर्बिया के लिए रवाना हुई। शहर के राजीव गांधी खेल परिसर स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी के छह खिलाड़ियों का चयन टूर्नामेंट के लिए हुआ है, जिनमें खेलो इंडिया स्कीम के तहत एनबीए का हिस्सा बने दो पुरुष व चार महिला खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन

संघ की ओर से महिला एवं पुरुष जूनियर बॉक्सिंग टीम को सर्बिया में आयोजित थर्ड नेशन कप में भाग लेने के लिए भेजा गया है। इस टूर्नामेंट के लिए गई 37 सदस्यीय भारतीय टीम में 13 पुरुष, 13 महिला बॉक्सर व अन्य कोचिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद हैं। एनबीए रोहतक से छह खिलाड़ी, एक महिला कोच व एक डॉक्टर भारतीय टीम का हिस्सा बनीं है। जिनमें दो पुरुष खिलाड़ी व चार महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम का हिस्सा बने वंशज, राहुल, तमन्ना, नेहा, अशेर्या दिनेश नायक व अलफिया तरनुम अकरम खान पठान शहर के राजीव गांधी खेल परिसर स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके अतिरिक्त भारतीय बॉक्सिंग संघ की ओर से एनबीए की कोच अमनप्रीत कौर को भारतीय महिला टीम की हैड कोच व डॉ. सुनीता मलिक को डॉक्टर के रूप में भारतीय टीम के साथ भेजा गया है।
विज्ञापन

भारतीय पुरुष जूनियर बॉक्सिंग टीम :
भार वर्ग खिलाड़ी
46 किलो यैफाबू सिंह सोइबाम
48 किलो बिसबमित्र चोंघटम
50 किलो विजय सिंह
52 किलो विक्टर शैखोम सिंह
54 किलो दिक्षांत दहिया
57 किलो दीपक
60 किलो वंशज
63 किलो योगेश कागरा
66 किलो जयदीप रावत
70 किलो राहुल
75 किलो सागर सहरावत
80 किलो अभिमन्यु
80+ किलो विशाल गुप्ता
नोट : मोहिंदर सिंह ढाका को इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष टीम का चीफ कोच बनाया गया है। उनके अतिरिक्त इस टूर्नामेंट में विनोद कुमार, दिलीप सिंह नेगी व टेक चंद को कोच के रूप में व प्रीतपाल सिंह को जज के रूप में इस टूर्नामेंट में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला जूनियर बॉक्सिंग टीम
भार वर्ग खिलाड़ी
46 किलो रागिनी उपाध्याय
48 किलो तमन्ना
50 किलो अंजू देवी खुनजामयून
52 किलो सिमरन वर्मा
54 किलो नेहा
57 किलो अंबेशरी देवी हुईड्रोम
60 किलो में प्रीति दहिया
63 किलो अशेर्या दिनेश नायक
66 किलो प्रियंका
70 किलो खुशी
75 किलो मानसी दलाल
80 किलो तनिशबिर कौर संध
80+ किलो अलिफा तरंनुम अकरम खान पठान
नोट : टीम की चीफ कोच अमनप्रीत कौर को बनाया गया है। टूर्नामेंट में रेखा पांडेय, विजय प्रकाश, ओइनम बेंट सिंह कोच के रूप में व सुनीत मलिक को डॉक्टर के रूप में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed