फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   They were supplying cheap liquor by labeling it as expensive liquor.

Rohtak News: सस्ती शराब पर महंगी शराब का लेबल लगाकर कर रहे थे सप्लाई

Fri, 03 May 2024 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
They were supplying cheap liquor by labeling it as expensive liquor.
रोहतक। पुलिस ने लाढ़ोत रोड स्थित शास्त्री नगर में दबिश देकर शराब का अवैध गोदाम पकड़ा है। यहां सस्ती शराब पर महंगी शराब के लेबल लगाकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है और साथ ही भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए-2 स्टाफ के प्रभारी आजाद नैन ने बताया कि सूचना मिली है कि लाढ़ोत रोड के पास शास्त्री नगर में एक गोदाम है, जहां सस्ती शराब को महंगी शराब बनाकर बाहर भेजा जाता है। पुलिस ने दबिश दी तो नकली शराब बनाने का सामान भी बरामद हुआ। गोदाम से शराब भरने के लिए अलग-अलग मार्का की 24 खाली बोतल, 15 खाली गत्ता पेटी, नामी कपंनियों की 720 सीट व 1700 लेबल, होलोग्राम की 54 सीट व 3 हजार देसी बोतल शराब बरामद हुई हैं। मौके से शराब के लेबल व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। मामले की गहनता से जांच की गई। साथ ही पुरानी सब्जी मंडी थाने में कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed