फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be ramp facility for disabled and elderly voters: Supervisor

दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होगी रैंप सुविधा : पर्यवेक्षक

Sun, 22 Sep 2024 06:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
There will be ramp facility for disabled and elderly voters: Supervisor
बहादुरगढ़ और बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ने शनिवार को 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रोहद, छारा, खरमान, खरहर, दुल्हेड़ा, भापडोदा और मातन में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार जगदीश बिश्नोई भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता के लिए संबंधित बीएलओ की देखरेख में वालेंटियर मौजूद रहने चाहिए। सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास ( आईएएस) ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, टेबल व कुर्सियां आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए और मतदान केंद्रों में जहां कहीं भी कमी नजर आए, उसे शीघ्रता से दूर कर उसकी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed