फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There will be competition between Congress and BJP in assembly elections: Bhupendra Singh Hooda

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में ही होगा मुकाबला : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sat, 13 Jul 2024 06:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 13 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
There will be competition between Congress and BJP in assembly elections: Bhupendra Singh Hooda
कोर्ट परिसर में बार सदस्यों के साथ पौधे को पानी देते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। आने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही होगा। वोट कटवा पार्टियों को जनता वोट नहीं देगी। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह महम के बार सदस्यों की ओर से चलाए गए पौधरोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। बार प्रधान एडवोकेट रवि शंकर सोनी की अध्यक्षता में बार सदस्यों के साथ पौधरोपण का शुभारंभ किया।
पूर्व सीएम ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए क्षेत्रीय दलों को वोट कटवाने वाला करार देते हुए कहा कि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में ही होने वाला है। सरकार से विकास कार्यों व जनता की परेशानियों को लेकर 15 सवाल किए हैं। सरकार इनका जवाब नहीं देती है तो वे इनको लेकर जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महम बार का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वकीलों की मांग पर अनुदान दिया जाएगा। बार एसोसिएशन के सदस्य कुलदीप दांगी ने पूर्व सीएम से आने वाले चुनावों में महम सीट से किसी बार सदस्य को टिकट देने की मांग करते हुए कहा कि बार के सदस्य को विधायक बनाया जाना चाहिए। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि टिकट आवंटन पार्टी को करना है। यह हाईकमान के अधिकार क्षेत्र की बात है। इस मौके पर भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, बार प्रधान अरविंद श्योराण, महम बार के पूर्व प्रधान प्रदीप ढाका, बलराम दांगी, जगत काला, उपप्रधान धर्मराज बेरवाल, सोमनाथ गिरौत्रा, जोगिंदर गिरोत्रा, धर्मबीर वकील, निर्मला राठी, सुरेश रोज व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed