फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There was crowd in the markets on the second day of Diwali, there was a lot of shopping

Rohtak News: दिवाली के दूसरे दिन भी बाजारों में रही भीड़भाड़, खूब हुई खरीदारी

Sat, 02 Nov 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
There was crowd in the markets on the second day of Diwali, there was a lot of shopping
रेलवे रोड पर शुक्रवार को दिन भर बनी रही जाम की स्थिति। संवाद
बहादुरगढ़। 31 अक्तूबर व 1 नवंबर दो दिन शहर में दिवाली की धूम रही। बाजारों में भीड़भाड़ रही। शुक्रवार को भी कई स्थानों पर दिवाली का पर्व मनाया गया। इस दिन भी दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें सजी रही। लोगों ने खरीदारी की। इसके कारण दिन भर शहर के बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। आवागमन में लोगों को काफी परेशानियां हुई। सड़क किनारे दुकानों के आगे घरों में सजावट के सामानों की दुकानें भी लगी रही।
विज्ञापन


शहर के रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड समेत अनेक जगहों पर शुक्रवार को भी नजारा भीड़भाड़ वाला रहा। रेलवे रोड के दुकानदार पप्पू, राहुल, विकास ने बताया कि अधिकतर लोगों ने वीरवार को दिवाली का त्योहार मनाया, लेकिन काफी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को भी दिवाली के साजो सामान की खरीदारी की। लोगों ने इस दिन भी मिठाई, गिफ्ट पैक खरीदे। त्योहारी सीजन में सड़कों पर बढ़े अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति भी गहरा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मगर उसके बाद भी बहादुरगढ़ में जाम की समस्या बनी रही। हर प्रमुख मार्ग पर बढ़े अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी लड़खड़ाती रही।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed